Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में 13-14 दिसंबर को होगी पांचवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और ‘द ग्रेट झारखंड रन’ का आयोजन
    Breaking News खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में 13-14 दिसंबर को होगी पांचवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और ‘द ग्रेट झारखंड रन’ का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में 13-14 दिसंबर को होगी पांचवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और ‘द ग्रेट झारखंड रन’ का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर में स्थित प्रेस वार्ता भवन में मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन आफ झारखंड के तत्वाधान में आगामी दो दिवसीय 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले पांचवी राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 और द ग्रेट झारखंड रन (रोड रेस ) के दूसरे संस्करण की तैयारी के बाबत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह और महासचिव सह अंतरराष्ट्रीय एथलीट संजीव कुमार तोमर ने संबोधित करते हुए बताया आगामी दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 के दौरान पहले दिन दिनांक 13 दिसंबर को महिलाओं के सात आयु वर्ग और पुरुषों के 10 आयु वर्गों के लिए जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के तीरंदाजी परिसर में शॉट पुट, डिसकस और जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी । प्रतियोगिता पूर्वाहन 9:00 बजे प्रारंभ होगी खिलाड़ियों को साढे आठ बजे प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है । जबकि दूसरे दिन इस चैंपियनशिप की प्रतियोगिताओं के 100 मीटर , 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़ के अलावा विभिन्न आयु वर्गों में पुरुषों के लिए 3 किलोमीटर महिलाओं के लिए एक किलोमीटर के पैदल चल प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहे हैं इसके साथ ही मैदानी स्पर्धाओं के रूप में महिलाओं और पुरुषों के सभी आयु वर्गों के लिए लंबी कूद और त्रिकूद का आयोजन सुनिश्चित है। दूसरे दिन दिनांक 14 दिसंबर 2025 की सभी स्पर्धाएं जेआरडी स्टेडियम परिसर में पूरे किए जाएंगे । सभी प्रतिभागियों का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 8:00 बजे सुनिश्चित किया गया है। पूर्वाहन 10:30 बजे जेआरडी स्टेडियम में इस चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होंगे ।

    दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण द ग्रेट झारखंड रन का है जिसका विधिवत शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे होना है। इस दौड़ में किशोर, युवा और मास्टर एथलीट महिला और पुरुष के रूप में अलग-अलग आयु वर्गों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 5:00 बजे का है। प्रातः कालीन सत्र में खिलाड़ियों के वार्म अप के रूप में जुंबा कसरत आयोजित किया जा रहे हैं । इसके उपरांत अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभागियों के रोड रेस अतिथियों के द्वारा फ्लैग ऑफ द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सफल पहले तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार के अलावा मेडल और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किए जाएंगे । अन्य सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप मेडल और ई- सर्टिफिकेट दिए जाएंगे । प्रतिभागियों की सुविधा हेतु जगह-जगह पर पेय जल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

    पांचवी झारखंड राज्य मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता का विधिवत्त उद्घाटन दिनांक 14 दिसंबर 2025 को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन के साथ प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमल से विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन समिति के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान किए गए हैं।

    इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के लगभग 16 जिलों के मास्टर एथलीटों के आगमन की सूचनाओं हैं जो विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अन्य जिलों के खिलाड़ियों का रुझान ज्यादा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन की सफलता हेतु वृहद पैमाने पर तैयारी की समीक्षा कर ली गई है । तकनीकी अधिकारियों के रूप में दक्ष एवं अनुभवी 40 अधिकारियों का योगदान हो रहा है इसके साथ ही 30 वॉलिंटियर का भी योगदान लिया जा रहा है। पहले और दूसरे दिन मिलाकर कुल 192 इवेंट आयोजित किया जा रहे हैं ।महिला पुरुष खिलाड़ियों की कुल संख्या1200 के लगभग होगी। दूसरे जिलों से आने वाले अतिथि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बेहतर अवसान व्यवस्था किया गया है।

    दिनांक 12 दिसंबर 2025 को जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर से खिलाड़ियों के बीच नंबर टी-शर्ट वितरित किए जाने हैं जिन खिलाड़ियों ने अब तक निबंध नहीं कराया है वह अपना निबंध कर सकते हैं स्पॉट एंट्री की भी सुविधा आयोजन समिति की ओर से कराई गई है।

    आज के प्रेस वार्ता को सफल बनाने में मुख्य रूप से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह, अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट अवतार सिंह , महासचिव एस के तोमर , आर पी पांडे, व रहमान, गुरशरण सिंह, श्याम शर्मा , नितिन कुमार, गीतराज सिंह, निलेश कुमार, कुमारेसन आदि का योगदान रहा।

    जमशेदपुर में 13-14 दिसंबर को होगी पांचवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और ‘द ग्रेट झारखंड रन’ का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ब्राउन शुगर कारोबार का भंडाफोड़, छह तस्कर गिरफ्तार
    Next Article टाटा स्टील नोआमुंडी ने खनन उत्कृष्टता के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.