नए झारखंड हाई कोर्ट भवन में वरीय अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह।
*मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीश एवं अधिवक्ता गण रहे
*कुल 25 वरीय अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
*सम्मान पाने वाले अधिवक्ताओं में अनिल कुमार सिन्हा, वीपी सिंह समेत कई लोग शामिल
नए झारखंड हाईकोर्ट भवन में आज से मुकदमों की सुनवाई शुरू हो गई। जहां पहले सुबह प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य न्यायाधीश समेत सभी जजों ने पौधारोपण किया। वहीं दोपहर में 25 वरीय अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया सम्मान पाने वाले अधिवक्ताओं में अनिल कुमार सिन्हा बीपी सिंह समेत जैसे लोग शामिल है।

मौके पर मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने नए भवन में सभी अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की …वही महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया जो लोग भी न्याय कार्यों में जुटे हैं परंपरा के अनुसार उन्हें सम्मानित किया गया है सम्मानित किए गए लोग वैसे हैं। जिन्होंने अपना जीवन लोगों को न्याय दिलाने के लिए लगाया है
ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया पर जहां लोगों का भरोसा बढ़ा है वहीं उनकी भूमिका अहम रही साथ ही साथ उन्होंने नए अधिवक्ताओं को भी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

