जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने बड़े मोबाइल चोर गिरोह का भांडाफोड़ किया है, पुलिस तीन मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है उनके पास से 21 महंगे मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है ए एस पी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,
उनके पास से पुलिस ने कुल चोरी के 21 महंगे मोबाइल फोन को जुप्त किया गया है, उन्होंने कहा कि बार बार सूचना मिल रही थी कि बिरसानगर थाना क्षेत्र में आएदिन मोबाइल चोरी की सूचना पुलिस को मिल रही थी, जिसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया उसके उपरांत इन लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है,
फिलहाल सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, ए एस पी ने कहा की एक गैंग चला रहा था, जो इलाके में महंगे मोबाइल फोन की चोरी किया करते थे, जिनका आज भंडाफोड़ किया गया है

