Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रवात बिपरजॉय का असर: मुंबई में हैवी रेन, उड़ानें हुईं प्रभावित, पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    चक्रवात बिपरजॉय का असर: मुंबई में हैवी रेन, उड़ानें हुईं प्रभावित, पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चक्रवात बिपरजॉय का असर: मुंबई में हैवी रेन, उड़ानें हुईं प्रभावित, पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
    मुंबई. चक्रवात बिपरजॉय गुजरात और महाराष्ट्र के तट की ओर बढ़ रहा है. इसके 15 जून को तट से टकराने की संभावना है. इससे पहले महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवा चली है. मुंबई में भारी बारिश हुई है तेज हवा के चलते कई पेड़ उखड़ गए हैं. खराब मौसम के चलते विमानों की उड़ानें प्रभावित हुईं हैं.

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर समीक्षा बैठक की है. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंह और मौसम विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. पीएम ने राहत और बचाव अभियान के लिए कैसी तैयारी है इसकी जानकारी ली है. इससे पहले मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रविवार शाम को बारिश हुई. मुंबई में चक्रवात के चलते समुद्र अशांत है. ऊंची-ऊंची लहरें आ रही हैं. महाराष्ट्र के अन्य तटीय हिस्सों में भी तेज हवाएं चलीं. मुंबई में तेज हवा के चलते कई पेड़ उखड़े गए हैं.

     

    9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात
    स्काईमेट वेदर ने सोमवार को बताया, महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर तेज हवाएं चल सकती हैं. गुजरात और महाराष्ट्र तट के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं. गंभीर चक्रवात बिपरजॉय अब अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. यह 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है.

    स्काईमेट वेदर ने बताया कि 11 जून को सुबह 5.30 बजे चक्रवात मुंबई से 580 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में था. यह पोरबंदर से 480 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, द्वारका से 530 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पाकिस्तान के कराची से 780 किलोमीटर उत्तर में था.

     

     

    मुंबई में उड़ान संचालन बाधित

    चक्रवात के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित हुईं हैं. यात्रियों को अपनी उड़ान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा है. इसके चलते एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति दिखी. खराब मौसम को देखते हुए कई एयरलाइनों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं हैं.

    गुजरात और पाकिस्तान के तटों पर दस्तक दे सकता है चक्रवात बिपरजॉय

    गौरतलब है कि चक्रवात बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात और पाकिस्तान के तटों पर दस्तक देने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 13 से 15 जून के बीच चक्रवात बेहद तेज होगा. इस दौरान तेज हवा चलेगी. इसकी रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है. चक्रवात से गुजरात के कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर जिलों के प्रभावित होने की अत्यधिक संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पुलिस ने किया मोबाइल चोर गिरोह का भांडाफोड़ , 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article पंचायतों में शिविर लगाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.