Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीरपुर अंचलाधिकारी का विदाई सह सम्मान समारोह अयोजित 18वें अंचलाधिकारी के रूप में रत्नेश मोहन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    वीरपुर अंचलाधिकारी का विदाई सह सम्मान समारोह अयोजित 18वें अंचलाधिकारी के रूप में रत्नेश मोहन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीरपुर, बेगुसराय:निज संवाददाता।
    वीरपुर अंचलाधिकारी ललिता कुमारी को वीरपुर अंचल कार्यालय में ही विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी साथ ही नए अंचलाधिकारी के रूप में रत्नेश मोहन को स्वागत किया ।वीरपुर के 18वें अंचलाधिकारी के रूप में उन्होने प्रभार ग्रहण किया। अंचल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए जनप्रतिनिधियों ने निवर्तमान अंचलाधिकारी ललिता कुमारी को माला, बुके, चादर,अंग वस्त्र एवं अन्य सामानों को भेंट कर उन्हें विदाई दी और नए अंचलाधिकारी को भी बुके, फूलों की माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए उन्हें स्वागत किया। ललिता कुमारी वीरपुर में 17वें अंचल अधिकारी के रूप में 8 अगस्त 2020 को पद भार ग्रहण की थी। तब से लगातर जनता के बीच बनी रहीं हर काम को खुद से मॉनिटरिंग कर उसको निपटाने की कोशिस करती रही जिसको यहां के जनप्रतिनिधियों ने भी विदाई समारोह में सराहा। नए अंचलाधिकारी रत्नेश मोहन से लोगों को ये उम्मीद है कि निवर्तमान अंचलाधिकारी ललिता कुमारी से भी बेहतर तरीके से काम करें जिससे लोगों का सरकारी दफ्तर पर भरोसा लगे साथ ही लोगों का काम और भी आसान तरीके से हो जाए। जिसपर नए अंचलाधिकारी रत्नेश मोहन ने भरोसा दिलाया है कि मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार मुक्त और निर्धारित समय सीमा के अंदर लोगों का काम हो जाए। इस सम्मान समारोह में वीरपुर के प्रखंड प्रमुख मीणा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूण कुमार निराला, थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार,अंजली कुमारी , अंचल के प्रधान लिपिक सुभाष कुमार, समेत कई अंचल व प्रखंड कर्मी के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने निवर्तमान अंचलाधिकारी ललिता कुमारी को जोरदार तरीके से विदा एवं नए अंचलाधिकारी रत्नेश मोहन का स्वागत किया। इस विदाई सह सम्मान समारोह में ललिता कुमारी ने भी वीरपुर अंचल के आम लोगों के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को भी बहुत बहुत आभार प्रकट की और बोली कि यहां के लोगों ने जो मुझे शुरु से ही मान सम्मान दी है उसको मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी हमेशा वीरपुर की धरती और यहां के लोग याद आते रहेगें। मैं यहां के लोगों के साथ ही अपने कार्यालय कर्मी का भी शुक्रगुजार रहूंगी जो कभी किसी भी काम में चढ़ बढ़कर हिस्सा लेकर स समय निपटाने का काम किए हैं। वहीं अंचल कर्मी भी इनके साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि इनके साथ सालों तक कैसे काम किया ये पता ही नहीं चल पाया और आज हमारे बीच से इनका स्थानांतरण हो गया इनकी कमी हम लोगों को खलेगी। हालांकि अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग तो होते ही रहती है लेकिन इनके जैसा मिलनसार व्यक्तित्व के अधिकारी कम मिलते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी सहजानंद सरस्वती भवन की जमीन अतिक्रमण को लेकर मुखर हुआ ब्रह्मर्षि समाज मामला पहुंचा थाना
    Next Article 2024 का ‘जंग बीजेपी और विपक्ष के बीच’:राहुल गांधी

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.