मिसेस के.एम.पी.एम. वोकेशनल कॉलेज के 13वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में उत्कृष्टता का सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:मिसेस के.एम.पी.एम. वोकेशनल कॉलेज ने अपना 13वां वार्षिक पुरस्कार समारोह 2024 भव्य रूप से आयोजित किया, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रतिभा और सर्वांगीण उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि JEM फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रुचि नरेंद्रन रहीं।
समारोह में NSU के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला, सहित शिक्षा, प्रशासन और मीडिया जगत के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गीत व नृत्य-नाटिका “उड़ान—द क्वींस इन ब्लू” के माध्यम से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के संघर्ष और जीत को दर्शाया गया।
छात्रों को शिक्षा, उपस्थिति और समग्र योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक विभाग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान, ओवरऑल टॉपर, स्टूडेंट ऑफ द ईयर सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। कोल्हान यूनिवर्सिटी टॉपर अर्शी असगर को कैश प्राइज के साथ सम्मानित किया गया, जबकि स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार रिया कुमारी (बीकॉम) को मिला।
कार्यवाहक प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. रीता कुमारी ने संस्थान की गुणवत्ता और सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्रीमती रुचि नरेंद्रन ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

