गोलमुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय का वरिष्ठ नेता अप्पा राव ने किया सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।भाजपा के वरिष्ठ नेता अप्पा राव ने गोलमुरी भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय वरिष्ठ नेता अप्पा राव से आशीर्वाद लेने उनके आवास पहुंचे थे।
सम्मान समारोह के दौरान अप्पा राव ने पप्पू उपाध्याय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, ऊर्जा और समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पप्पू उपाध्याय अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।
वरिष्ठ नेता अप्पा राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमुद्दों पर पूरी मजबूती और मुखरता के साथ संघर्ष करती रहेगी और संगठन को सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य करेगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

