Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व सैनिक पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद गिरफ्तार
    Headlines खबरें राज्य से

    पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व सैनिक पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व सैनिक पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व सैनिक को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्यप्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    दो दशक से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचने के दौरान उसने दूसरी शादी कर ली और उसके चार बच्चे भी हैं।

    पुलिस ने एक बयान में बताया कि मध्यप्रदेश के सीधी के मूल निवासी अनिल कुमार तिवारी (58) ने मई 1989 में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर शव को जला दिया था।

    उसने इस घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस जांच में पकड़ा गया और अदालत ने दोषी ठहराते हुए 1989 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2005 में उसे दो सप्ताह की पैरोल दी थी, लेकिन वह पैरोल का उल्लंघन कर फरार हो गया। दो दशक से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचने के बाद, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आखिरकार 12 अप्रैल को तिवारी को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार, भारतीय सेना के आयुध कोर में चालक के तौर पर काम कर चुका तिवारी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था, केवल नकद लेन-देन करता था और बार-बार अपना घर और नौकरी बदलता रहता था।

    पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) आदित्य गौतम ने कहा, ‘‘नवंबर 2005 में तिवारी को दो सप्ताह की पैरोल मिली थी लेकिन पैरोल की समय अवधि पूरी होने के बाद वह जेल नहीं लौटा और फरार हो गया।

    गौतम ने बताया कि अपराध शाखा ने उसका पता लगाने के लिए एक विशेष टीम बनाई। सूचना से पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और बाद में मध्यप्रदेश के सीधी में अपने पैतृक गांव में मौजूद है। टीम ने सूचना को पुख्ता किया और आखिरकार उसे पकड़ लिया।’’

    पूछताछ के दौरान तिवारी ने खुलासा किया कि वह लगातार ठिकाने बदलता रहता था, विभिन्न शहरों में चालक के तौर पर काम करता था और यह सुनिश्चित करता था कि कोई डिजिटल लेन-देन का सबूत न रहे। पुलिस ने कहा कि उसने दोबारा शादी करने की बात भी कबूल की है और दूसरी शादी से उसके चार बच्चे हैं।

    पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व सैनिक पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अम्बेडकर चौक में श्रद्धांजलि सभा, संविधान संरक्षण का लिया गया संकल्प
    Next Article नोएडा में 148 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    October 5, 2026

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    October 5, 2026

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    सियासत की बदलती राहों में स्वामी ने फिर बदला पड़ाव! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक पारी क

    दोस्ती का खूनी खेल या मौत का इंजेक्शन? मलाड में अमन की तड़पती मौत ने खोली मुंबई की नशे वाली सड़कों क

    *मां पाउड़ी: सरायकेला राजमहल से सिंहभूम की लोकआस्था तक*

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की सक्रिय शांति पहल

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.