Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी के साथ है प्रत्येक हिंदुस्तानी – अर्जुन मुंडा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी के साथ है प्रत्येक हिंदुस्तानी – अर्जुन मुंडा

    News DeskBy News DeskMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी के साथ है प्रत्येक हिंदुस्तानी – अर्जुन मुंडा

    * शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, विधायक संजीव सरदार एवं प्रवक्ता कुणाल ने भी डी प्रतिक्रिया

    * पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय कार्रवाई से आम एवं ख़ास सब खुश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इजरायली शैली में सटीक और प्रभावी हमले किए. उन्नत हथियारों ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को बेकार साबित किया. आतंकी ठिकानों को तबाह किया. यह भारत की “पहले टारगेट लॉक, फिर तबाही” की रणनीति का एक और उदाहरण है, जो इजरायल की सैन्य नीति से प्रेरित है.

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बनाया. भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए. इन हमलों की तुलना इजरायल की सैन्य रणनीति से की जा रही है, जिसमें पहले टारगेट को लॉक किया जाता है, फिर अचूक मिसाइलों से तबाही मचाई जाती है.

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत को कड़ा जवाब देने के लिए मजबूर किया. भारत ने पाकिस्तान के अंदर 9 ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इन ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद और अन्य शामिल थे. इन हमलों को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया. भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए हमले आम एवं ख़ास लोगों में हर्ष व्याप्त है l

    पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय हमले की सराहना करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि
    पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया था, जिससे भारत की क्षति हुई और ऐसे लोगों की जान गई जो सैलानी के रूप में वहां घुमने गए थे। भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इस घटना ने पूरे देश के लोगों को विचलित किया है और इसी का जवाब देते हुए सेना ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है।

    उन्होंने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता, कोई जात नहीं होती, ये सिर्फ आतंक फैलाते हैं और लोगों की जान माल को क्षति पहुंचाते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है।

    झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा भारतीय सैनिकों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करता है l श्री सोरेन ने कहा कि पार्टी के लिये राष्ट्रहित सर्वोपरि है l उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में राज्य की जनता भारत के वीर सैनिकों के साथ है l

    पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर है भारत का जवाब। मैं भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक का दृढ़ समर्थन करता हूँ। हमें अपनी सेना पर गर्व है। यह साहसिक कदम आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश है। देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।

    बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने पाकिस्तान एवं उसके द्वारा पोषित आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सैनिक बलों द्वारा की गई कार्रवाई की खुले दिल से सराहना करती है l कुणाल ने कहा कि देश और देशवासियों के सुरक्षा के इस लड़ाई में झारखंड सरकार एवं झामुमो का एक- एक कार्यकर्ता भारतीय सेना के साथ खड़ी है l

    आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी के साथ है प्रत्येक हिंदुस्तानी - अर्जुन मुंडा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंदू पत्ता तोड़ने गई एक महिला को हाथी ने मार डाला, दूसरी घायल
    Next Article भारत ने आतंकी हमलों का जवाब दिया है, देश गौरवांवित: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.