Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंदू पत्ता तोड़ने गई एक महिला को हाथी ने मार डाला, दूसरी घायल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    केंदू पत्ता तोड़ने गई एक महिला को हाथी ने मार डाला, दूसरी घायल

    Aman KumarBy Aman KumarMay 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंदू पत्ता तोड़ने गई एक महिला को हाथी ने मार डाला, दूसरी घायल
    राष्ट्रीय संवाद संवाददाता

    घाटशिला l पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत क्षेत्र के डूमुरडीहा जंगल में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जंगल में केंदू पत्ता तोड़ने गई डुमुरडीडा की बहुला नायक (55) पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    इस घटना से कुछ समय पहले उदाल गांव में शांति देवी (55) भी हाथी के हमले का शिकार हो गईं। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह हाथी पश्चिम बंगाल की सीमा से अकेला भटकते हुए झारखंड के जंगलों में घुस आया था। सबसे पहले यह हाथी उदाल जंगल में पहुंचा और वहीं केंदू पत्ता तोड़ रही शांति देवी पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गईं। इसके बाद हाथी डूमुरडीहा जंगल की ओर बढ़ गया, जहां उसने बहुला नायक पर जानलेवा हमला किया। बहुला की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विलंब से घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों को घेर लिया और जमकर नाराजगी जताई। मुखिया शिव चरण हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के लगभग दो घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी l हालांकि कुछ देर बाद ही विधायक समीर मोहन्ति एवं वन विभाग की टीम मौक़े पर पहुंची l

    हाथी के बढ़ते खतरे से ग्रामीणों में दहशत

    इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में अक्सर हाथी पानी और भोजन की तलाश में जंगलों से बाहर आते हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई पूर्व चेतावनी या सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी की निगरानी बढ़ाने और जंगल में काम करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    केंदू पत्ता तोड़ने गई एक महिला को हाथी ने मार डाला दूसरी घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकवाद से लड़ने और उसे खत्म करने में भारत सक्षम यह साबित किया प्रधान सेवक – सहिस
    Next Article आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी के साथ है प्रत्येक हिंदुस्तानी – अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    April 25, 2026

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    April 25, 2026

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.