Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल डैम पहुंची प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने रखीं समस्याएं
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल डैम पहुंची प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने रखीं समस्याएं

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल डैम पहुंची प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने रखीं समस्याएं

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति मंगलवार को सभापति हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व में चांडिल डैम पहुंची। समिति में सदस्य नागेंद्र महतो, मथुरा प्रसाद महतो और सोमेश सोरेन शामिल थे। ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी मौजूद रहीं। डैम पहुंचने पर समिति के सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

     

    समिति ने डैम का निरीक्षण कर बोटिंग और मछली पालन की जानकारी ली। इस दौरान विस्थापितों की ओर से सरदीप नायक ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने आरएनआर पॉलिसी के तहत मिलने वाली सुविधाएं अब तक नहीं मिलने तथा पुनर्वास स्थल पर आवंटित जमीन का पर्चा नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। विस्थापितों ने कहा कि पर्चा नहीं मिलने से भविष्य में प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज बनवाने में परेशानी हो सकती है।

     

    सभापति ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समिति ने डैम निर्माण से प्रभावित विस्थापितों की स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली है। क्षेत्र के विकास की दिशा में आगे भी कार्य किए जाएंगे।

     

    मौके पर डीएफओ सवा आलम, कार्यपालक अभियंता संजय सिंह, एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल पुराना पड़ाव बंद होने से करीब 20 परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित
    Next Article जादूगोड़ा में खुले गड्ढे बने पूजा में हादसे का खतरा

    Related Posts

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    September 29, 2026

    मतदाता सूची को लेकर झामुमो ने जताई आपत्ति, डीसी को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र

    September 29, 2026

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    मतदाता सूची को लेकर झामुमो ने जताई आपत्ति, डीसी को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    गम्हरिया में बिजली उपभोक्ताओं को अधिकारों की जानकारी

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.