Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पिछले 7 साल में साइबर क्राइम से निपटने के लिए अनेक महत्वपूर्ण क़दम उठाए: अमित शाह
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पिछले 7 साल में साइबर क्राइम से निपटने के लिए अनेक महत्वपूर्ण क़दम उठाए: अमित शाह

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने आज नई दिल्ली में “साइबर अपराध: खतरे,चुनौतियाँ और रेस्पोंस” विषय पर आयोजित गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की अध्यक्षता की
    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में साइबर अपराध: खतरे,चुनौतियाँ और रेस्पोंस” विषय पर आयोजित गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की अध्यक्षता की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पिछले 7 साल में साइबर क्राइम से निपटने के लिए अनेक महत्वपूर्ण क़दम उठाए हैं। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक मज़बूत आधारभूत ढांचा खड़ा करने का काम किया है। पिछले सात वर्षों में देशभर में साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस चौकीस्तर तक आधारभूत ढांचा खड़ा करने का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होने कहा कि Crime and Criminal Tracking Network and Systems (सीसीटीएनएस) अब देश के सभी 16347 पुलिस थानों में लागू किया जा चुका है। 99 प्रतिशत पुलिस स्टेशनों में शत प्रतिशत FIR सीसीटीएनएस में सीधे दर्ज की जा रही है। इनमें नए स्‍थापित पुलिस स्‍टेशन भी शामिल हैं ।

     

    श्री अमित शाह ने कहा कि साइबर अपराधों के ख़िलाफ़ एनलेटिकल टूल्स (Analytical Tools) बनाने का काम भी 40 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस और वक़ीलों की ट्रेनिंग का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP), पीड़ितों / शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध की ऑनलाइन रिपोर्ट करने की सुविधा प्रदान करता है। अभी तक 6 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं तथा 12,776 FIRs दर्ज हुई। राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण यूनिट (NCTAU) द्वारा 142 साइबर अपराध रोकथाम की Advisories जारी की गई तथा 266 मोबाइल एप ब्लॉक किए गए। राष्ट्रीय साइबर अपराध फोरेंसिक प्रयोगशाला (NCFL) द्वारा 3800 फॉरेन्सिक सेवाएं दी गईं। उन्होने कहा कि सात संयुक्त साइबर अपराध समन्वय दल (JCCT) का गठन किया गया है जिसमें सभी राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेश शामिल हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रशिक्षण केन्द्र (NCTC) में 8075 पुलिसकार्मिकों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया तथा 1877 प्रमाण पत्र जारी किए गए।
    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय साइबर अनुसंधान एवं नवाचार केन्द्र (NCR&IC) के 5 R&D प्रस्ताव चयनित किए गए। राष्ट्रीय साइबर अपराध पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन इकाई (NCEMU) द्वारा 960 साइबर सुरक्षा टिप्स जारी की गईं और सोशल मीडिया पर लगातार साइबर सुरक्षा टिप्स जारी किए जा रहे हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि ICJS के प्रथम चरण में, मुख्यत ई-अभियोजन और ई-फोरेंसिक प्रणाली विकसित की गई है। सीसीटीएनएस, ई-प्रिजन, ई-कोर्ट आईटी सिस्टम के साथ इन आईटी प्रणालियों को जोड़ा गया तथा राज्यों/संघ राज्‍य क्षेत्रों के लिए आईटी मॉड्यूल सक्षम बनाए गए हैं ताकि वे नीतियां तैयार कर सकें और स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उपाय शुरू कर सकें। दांडिक न्‍याय वितरण के लिए IT सिस्टिम सभी राज्यों/संघ राज्‍य क्षेत्रों में स्थापित हो गए हैं। गृह मंत्रालय ने देश भर में यौन अपराधियों की जांच और उनकी ट्रैकिंग में पुलिस अधिकारियों की मदद के लिए Investigation Tracking System for Sexual Offences (ITSSO) का एक online analytical tool शुरू किया है, जिससे दंड विधि (संशोधन) अधिनियम 2018 के अनुसार यौन उत्पीड़न के मामलों की समयबद्ध जांच की निगरानी और ट्रैकिंग की जा सके।

    श्री अमित शाह ने कहा कि साथ ही गृह मंत्रालय ने “यौन अपराधियों का राष्ट्रीय डेटाबेस” (NDSO) आरंभ किया है। पुलिस अधिकारी इस डेटाबेस का repeat offenders की पहचान करने, यौन अपराधियों पर अलर्ट प्राप्‍त करने के लिए और शैक्षिक संस्‍थानों, होटलों, सार्वजनिक यातायात आदि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों का antecedent and character verification के लिए उपयोग कर सकती हैं। अभियोजन प्रणाली में स्थगन चेतावनी (Adjournment alert) module जारी कर दिया गया है। यदि कोई अभियोजक मामले को दो बार से अधिक स्थगित करता है तो उन मामलों के लिए जिले में वरिष्ठ अधिकारियों को इस प्रणाली से एसएमएस और ईमेल अलर्ट भेजा जाएगा। सभी जिलों के लिए राज्य स्तर पर निदेशक अभियोजक को एक समान चेतावनी भेजी जाएगी। उन्होने कहा कि इस प्रयास से स्मार्ट पुलिस पुलिसिंग का सर्वांगीण विकास करना है।

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारत सरकार इस नए ख़तरे के हर पहलू से निपटने के लिए कटिबद्ध है और जनप्रतिनिधि होने के नाते हम सबकी यह ज़िम्मेदारी है कि हम अपने अपने क्षेत्रों में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के 45 प्रतिशत उद्यमियों ने नएअवसर तलाशे , 22.5 प्रतिशत ऑनलाइन ट्रेडिंग में विस्तार किया
    Next Article ओमिक्रॉन वेरिएंट से फरवरी में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, 1.5 लाख तक आ सकते हैं केस

    Related Posts

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 18, 2026

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.