Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओमिक्रॉन वेरिएंट से फरवरी में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, 1.5 लाख तक आ सकते हैं केस
    Breaking News Headlines

    ओमिक्रॉन वेरिएंट से फरवरी में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, 1.5 लाख तक आ सकते हैं केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दो वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि देश में अगले साल फरवरी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ सकती है. वैज्ञानिकों की दावों की माने तो फरवरी 2022 में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले पीक पर जा सकते हैं. ये अनुमान आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल और आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर एम विद्यासागर ने अपने SUTRA मॉडल के आधार पर लगाया है.

    वैज्ञानिकों ने बताया कि “सबसे खराब स्थिति” के दौरान फरवरी में रोजाना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1.5 लाख से 1.8 लाख हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि यह तभी हो सकता है जब ओमिक्रॉन वेरिएंट वैक्सीनेशन या संक्रमित होने के बाद बने इम्युनिटी से पूरी तरह बच निकलता है. उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी के बाद अगले महीने से ही ओमिक्रॉन के मामले घटने लगेंगे, इसलिए भारत को चिंतित होने की बजाय सावधान होने की जरूरत है.

    नया वेरिएंट (ओमिक्रॉन) जितनी तेजी से फैलेगा, उतनी ही तेजी से कम भी होगा. उन्होंने साउथ अफ्रीका का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां तीन हफ्ते में केस की संख्या पीक पर पहुंच गई और संक्रमण के मामले कम होने शुरू भी हो चुके हैं. साउथ अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की पीक संख्या 15 दिसंबर को करीब 23,000 रही, जो अब गिरकर औसतन 20,000 से नीचे हो चुका है. हालांकि संक्रमण से मौत के मामले अब भी डबल डिजिट में हैं और बढ़ रहे हैं.

    वैज्ञानिकों ने कहा कि यह अभी तक नहीं सामने आया है कि नया वेरिएंट किस हद तक वैक्सीन या प्राकृतिक रूप से बने इम्युनिटी से बच पाता है. उन्होंने बताया कि अगर ब्रिटेन और अमेरिका में मामलों, संक्रमण से मौत और अस्पताल में भर्ती की दर को देखा जाए तो भारत में फरवरी से ओमिक्रॉन का खतरा कम हो जाएगा.
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर राज्यों को अलर्ट किया और निगरानी बढ़ाने और युद्धस्तर पर काम करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर सचेत किया है कि मौजूदा वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि ओमिक्रॉन, डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले कम से कम तीन गुना ज्यादा संक्रामक है. उन्होंने राज्यों से जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाने, टेस्टिंग बढ़ाने और अस्पतालों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए हैं.ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यहां नए वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या 45 हजार के पार हो गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को सरकारों को ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते पूरे यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों में ”महत्वपूर्ण बढ़ोतरी” के लिए तैयार रहने को कहा.
    WHO के स्थानीय निदेशक डॉक्टर हैंस क्लूज ने कहा, ”हम एक और तूफान को आते हुए देख सकते हैं. कुछ ही सप्ताह में ओमिक्रॉन क्षेत्र के और अधिक देशों में हावी हो जाएगा, जिसके चलते पहले ही बुरे दौर से गुजर रही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और प्रभावित होंगी.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पिछले 7 साल में साइबर क्राइम से निपटने के लिए अनेक महत्वपूर्ण क़दम उठाए: अमित शाह
    Next Article क्रिकेटर सौरव गांगुली ने पत्नी-गर्लफ्रेंड को बताया टेंशन का कारण

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.