Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले में संचालित विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा को लेकर 27 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, समस्याओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

    समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाएं निर्धारित मानकों और डीपीआर के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

    बैठक में पेयजल समस्या को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब चापाकलों की मरम्मत और जल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

    इसके अलावा धीमी प्रगति वाले कार्यों और लापरवाह संवेदकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, आवश्यक होने पर डिबार करने की बात कही गई। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए सभी टोले तक बिजली पहुंचाने और स्मार्ट मीटर को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

    बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए उपायुक्त और नगर पुलिस अधीक्षक का भव्य स्वागत, सामाजिक संगठनों ने किया अभिनंदन
    Next Article राजेश शुक्ल के सम्मान में अधिवक्ताओं का भव्य अभिनंदन, जयप्रकाश बोले— झारखंड के अधिवक्ताओं का गौरव

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.