Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोइलकेरा में हाथियों का कहर, एक ही परिवार के पिता-पुत्र-पुत्री की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोइलकेरा में हाथियों का कहर, एक ही परिवार के पिता-पुत्र-पुत्री की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोइलकेरा में हाथियों का कहर, एक ही परिवार के पिता-पुत्र-पुत्री की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के हमले ने एक बार फिर मानव जीवन को भारी नुकसान पहुंचाया। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों—पिता, पुत्र और पुत्री—की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल फैल गया। मृतकों की पहचान कुंद्रा बाहदां, कोदमा बाहदां और सामू बाहदां के रूप में की गई है। वहीं इस हमले में एक बच्ची जिंगीं बाहदां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राउरकेला, ओडिशा रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत स्वरूप ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की, साथ ही आवश्यक कागजी प्रक्रिया भी पूरी की गई। बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों के हमलों से अब तक इस क्षेत्र में कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 6 मौतें अकेले गोइलकेरा प्रखंड में हुई हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है, वहीं वन विभाग की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों ने हाथियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण, स्थायी समाधान और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।

    एक ही परिवार के पिता-पुत्र-पुत्री की दर्दनाक मौत गोइलकेरा में हाथियों का कहर वन विभाग पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“हमारा संकल्प, सुरक्षित नारी—सशक्त झारखंड” की गूंज, सरायकेला टाउन हॉल में महिला सशक्तिकरण को लेकर भव्य प्रशिक्षण सह कार्यशाला
    Next Article स्वर्गीय के. के. सिंह की स्मृति में आयोजित 800वें नेत्र ज्योति महायज्ञ का समापन, रघुवर दास बोले— रेड क्रॉस और राम मनोहर लोहिया नेत्रालय हैं आशा की किरण

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.