Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली के तार बालकोनी के भीतर से जाने से कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना :विकास सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बिजली के तार बालकोनी के भीतर से जाने से कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना :विकास सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिजली के तार बालकोनी के भीतर से जाने से कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना =विकास सिंह
    घर में ताला बंद कर मकान मालिक किराए के मकान में जाने को है तैयार ।
    मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के आदर्श नगर में बिजली का खंभा झुक जाने के कारण बिजली का चालू लाइन वाला तार प्रतिमा देवी के बालकनी के भीतर चला गया है । प्रतिमा देवी ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर बताया कि कुछ माह पहले बिजली का पोल पुराना होने के कारण झुक गया था इसके बाद जिओ कंपनी का केबल उसी पोल में बांध कर मोहल्ले में ले जाया गया जिससे बिजली का खंभा तार के दबाव से और झुक गया जिसके चलते बिजली का चालू तार प्रतिमा देवी के मकान के बालकोनी में पूरी तरह प्रवेश कर गया । जब भी बारिश होती है पूरे घर में बिजली की झनझनाहट आती है घर के लोग पलंग और चौकी में बैठकर घर सूखने का इंतजार करते हैं जब घर सूख जाता है तब झनझनाहट बंद होती है । प्रतिमा देवी के घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसके चलते प्रतिमा देवी अपने बालकोनी में हर समय ताला बंद करके रखती है गलती से अगर बच्चे या कोई बालकनी में चला जाएगा तो वह तार के चपेट में आ जाएगा जिससे बड़ी घटना घट सकती हैं। प्रतिमा देवी ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि कई बार मैंने बिजली विभाग में मामले की जानकारी दिया हैं लेकिन मामले को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं प्रतिदिन हम लोग ईश्वर के भरोसे रह कर अपना जीवन यापन करते हैं प्रतिमा देवी ने कहा कि जल्द इस जान लेवी समस्या का समाधान नहीं होगा तो हम लोग अपने मकान में ताला बंद कर किराए के मकान में चले जाएंगे। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को को देते हुए बड़ी घटना घट जाए उससे पहले समस्या का निवारण करने को कहा । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रतिमा गिरी, पॉली अग्रवाल,भारती रजक, रेखा अग्रवाल, आशा देवी, दुर्गा देवी, राम सिंह कुशवाहा ,मनोज ओझा, अर्जुन शांडिल मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ जिला मुख्यालय के प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हिसाबी राय ने उपायुक्त पाकुड़ वरूण रंजन से सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग से संबंधित ज्ञापन उनके कार्यालय कक्ष में सौपा
    Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 अन्तर्गत बिरसानगर जमशेदपुर में बन रहे किफायती आवास परियोजना का निरिक्षण विशेष पदाधिकारी संजय कुमार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा किया गया

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.