Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 19 अप्रैल से 7 चरणों में चुनाव का ऐलान, 4 जून को घोषित होंगे नतीजे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    19 अप्रैल से 7 चरणों में चुनाव का ऐलान, 4 जून को घोषित होंगे नतीजे

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    19 अप्रैल से 7 चरणों में चुनाव का ऐलान, 4 जून को घोषित होंगे नतीजे

     

    मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है

    चुनाव की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम अब पूरी हो चुकी है, हम भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमारा वादा इस तरह से राष्ट्रीय चुनाव कराने का है, जिससे विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़े.

    पिछले संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं. वो लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पायी थी.

    आगामी संसदीय चुनाव को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिय’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के लिए ‘करो या मरो’ के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है.

    झारखंड में पहले फेज का चुनाव 13 मई, दूसरे फेज का मतदान 20 मई, तीसरे फेज का मतदान 25 मई और चौथे फेज का चुनाव 1 जून को होगा. मतों की गिनती चार जून को होगी.

    लोकसभा चुनाव 2024 की डुगडुगी बज गई

    लोकसभा चुनाव 2024 की डुगडुगी बज गई है. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होगा. दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है.

     

    झारखंड में पहले फेज का चुनाव 13 मई, दूसरे फेज का मतदान 20 मई, तीसरे फेज का मतदान 25 मई और चौथे फेज का चुनाव 1 जून को होगा. मतों की गिनती चार जून को होगी.

     

     

     

    गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है. इस घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. अब सरकार कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले पाएगी.
    हालांकि, चुनाव के तारीखों के घोषणा से पहले ही झारखंड में राजनीतिक गतिविधि बढ़ी हुई है. घोषणा से कुछ घंटे पहले चंपाई सोरेन कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 53 प्रस्तावों पर मुहर लगी. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने धुआंधार जनसभाएं कर सरकारी की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं गिनायी है.

     

    97 करोड़ मतदाता , 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ पोलिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन के साथ देश के सबसे बड़े लोकतंत्र उत्सव यानि कि आम लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा। आज से चुनाव आचार संहिता लागू। 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग।

    7 चरणों में होगा इस बार लोकसभा चुनाव

    पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।

    दूसरे चरण के लिए 26अप्रैल को मतदान होगा।

    तीसरे चरण के लिए 07 मई को मतदान होगा।

    चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा।

    पांचवे चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा।*

    छठवें चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा।

    सातवें चरण के लिए 01 जून को मतदान होगा।

    04 जून को रिजल्ट।

    विधानसभाओं में होगे उपचुनाव

    सिक्किम, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश व आध्र प्रदेश के चुनाव भी होंगे साथ।

    19 अप्रैल से 7 चरणों में चुनाव का ऐलान 4 जून को घोषित होंगे नतीजे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवेमिशाल 25 साल राष्ट्र संवाद के रजत जयंती कार्यक्रम का साक्षी बने बिहार के भी पत्रकार।
    Next Article मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आज से प्रारंभ:बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.