Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार हर स्तर पर दुर्घटना की जांच करेगी जो दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सरकार हर स्तर पर दुर्घटना की जांच करेगी जो दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: प्रधानमंत्री मोदी

    News DeskBy News DeskJune 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकार हर स्तर पर दुर्घटना की जांच करेगी जो दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: प्रधानमंत्री मोदी

    सबसे भीषण रेल हादसा 288 लोगों की मौत

     

    मेरे पास वेदना व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं :प्रधानमंत्री मोदी

    विपक्ष ने दुर्घटना को सियासी रंग देना शुरू किया

    बालासोर: ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है और घायलों का इलाज जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौके पर पहुंच गए हैं और बालासोर में उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया है।

    जिस समय पीएम ने घटनास्थल का दौरा किया, उस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री और कैबिनेट सचिव से बात की है और उन्हें जरूरी निर्देश दिए हैं। पीएम ने घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए भी कहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने बालासोर के हॉस्पिटल जाकर घायलों से भी मुलाकात की।

     

    पीएम मोदी ने कहा कि बालासोर हादसा बेहद दर्दनाक, विचलित करने वाला है। हादसे को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। ओडिशा सरकार ने हर संभव मदद की है। उम्मीद है हम इन घटनाओं से सीखेंगे।

     

    पीएम मोदी ने अधिकारियों से घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।

     

     

    बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से ये भीषण ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे की वजह से पूरे देश में शोक की लहर है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है और अभी भी फंसे हुए लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    इस घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रेल हादसा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस खबर को सुनने के बाद हमें बहुत गहरा दुख हुआ है। राहत कार्य जारी हैं। केंद्रीय रेल मंत्री स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हम घटना की जांच कर रहे हैं।

     

    प्रधानमंत्री मोदी ट्रेन हादसे की साइट, ओडिशा के बालासोर पहुंच हैं। पीएम हादसे वाली जगह पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। जब पीएम मोदी ट्रेन हादसे की जगह पहुंचे तो वह किसी से फोन पर बात करते दिखे। इस दौरान वह फोन पर किसी को दिशा-निर्देश देते दिख रहे थे। खबर मिली है कि पीएम मोदी ने घटनास्थल से सीधे दिल्ली फोन डायल किया था। प्रधानमंत्री ने अपने कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात करके अहम निर्देश दिए।

     

    फोन पर पीएम मोदी ने क्या कहा
    जानकारी मिली है कि ट्रेन हादसे की साइट से पीएम मोदी ने कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात की है। उन्होंने कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।

     

    पीएम मोदी ने दी ‘संपूर्ण सरकार’ की आप्रोच
    जानकारी मिली है कि हादसे की जगह पर पीएम मोदी ने जारी राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, आपदा राहत बलों के कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इस महात्रासदी से निपटने के लिए ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण पर जोर दिया।

     

    ऐसे हुआ इतना बड़ा ट्रेन हादसा

    बालासोर में घटनास्थल पर रेल मंत्री और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को आज इस हादसे की रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट के मुताबिक अप लाइन पर कोरोमंडल एक्सप्रेस आ रही थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस का ट्रैक चेंज हो गया और वो लूप लाइन पर आ गई। लूप लाइन पर मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टकराई और उसकी 21 बोगियां डिरेल हो गईं। कोरोमंडल की 3 बोगियां मालगाड़ी पर चढ़ गईं। 3 बोगियां डाउन लाइन पर डिरेल होकर आ गईं। उसी समय यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस डाउन लाइन पर गुजर रही थी। यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस लगभग निकल चुकी थी और आखिरी की 2 बोगी। पटरी से उतर गई। इस हादसे में अब तक करीब 260 लोगों की मौत हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध शराब से संबंधित समकालीन अभियान के तहत 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक 32 वर्षीय पुरुष गिरफ्तार।
    Next Article ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्री ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र की पुस्तक “तुम्हारे झूठ से प्यार है” का लोकार्पण

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.