Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महान विभूतियों के नाम पर शुरू की गई योजना से संवर रहा किशोरियों और युवाओं का भविष्य
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    महान विभूतियों के नाम पर शुरू की गई योजना से संवर रहा किशोरियों और युवाओं का भविष्य

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महान विभूतियों के नाम पर शुरू की गई योजना से संवर रहा किशोरियों और युवाओं का भविष्य

    राज्य सरकार ने देश के दो महान विभूतियों के संघर्ष को दिया सम्मान

    मुख्यमंत्री ने आज कई अधिकारियों से की मुलाकात

    रांची:झारखण्ड आंदोलन के सबसे बड़े नेता और भारतीय हॉकी टीम के पहले कप्तान मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा और देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम को झारखण्ड सरकार ने सम्मान दिया है। इनके नाम से शुरू की गई योजना किशोरियों और युवाओं का भविष्य संवारने में सहायक हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर झारखण्ड की किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशिए छात्रवृत्ति योजना मिल का पत्थर साबित हो रहा है।

    नौ लाख किशोरियों को लाभ

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से झारखण्ड की नौ लाख किशोरियों को लाभ मिल रहा है। 12 अक्टूबर 2022 को योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने गिरिडीह से किया था। इस दिवस ही आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का विशेष अभियान की भी शुरुआत हुई थी। एक माह तक आयोजित इस विशेष अभियान में तीन लाख से अधिक किशोरियों को योजना से जोड़ा गया। वहीं सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पांच लाख 52 हजार से अधिक किशोरियों के खाते में 219 करोड़ की राशि योजना के तहत डीबीटी माध्यम से हस्तांतरित किया। ये झारखंड के पहली बार है कि इतनी संख्या में किशोरियों को जोड़ा गया हो। सरकार का किशोरियों को योजना से जोड़ने का क्रम अनवरत जारी है। इस योजना से राज्य की नौ लाख किशोरियां आच्छादित होंगी। योजना के उद्देश्य ना सिर्फ किशोरियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता करना है, बल्कि किशोरियों के स्कूल नहीं छोड़ने एवं बाल विवाह को रोकने के प्रति जागरूक भी करना है।

    विदेश में ले रहे हैं उच्च शिक्षा

    मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना से गरीब और वंचित वर्ग के युवा आज विदेश में उच्च शिक्षा ले रहें हैं। अभी हाल ही में, राज्य सरकार ने ब्रिटिश उच्चायोग के साथ एमओयू कर छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाया है। ऐसा पहली बार होगा जब प्रतिभाशाली गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं को ब्रिटिश उच्चायोग उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। मालूम हो कि पारदेशिए छात्रवृत्ति योजना विगत वर्ष से छह युवा विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। जबकि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 20 युवाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। पहले इस योजना का लाभ सिर्फ अनूसूचित जनजाति के दस युवक – युवतियों को प्राप्त हो रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर गत वर्ष योजना का लाभ अनूसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को भी देने का निर्देश दिया गया है। इसकी संख्या बढ़ा कर अधिकतम 25 किया गया है

     

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अध्यक्ष डॉ० मेरी नीलिमा केरकेट्टा, सदस्य डॉ० जमाल अहमद, डॉ० अजीता भट्टाचार्य एवं डॉ० अनिमा हांसदा ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने भी इन्हें अपनी ओर से नए साल की बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड सचिवालय सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को अपनी ओर से भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड सचिवालय सेवा संघ के सदस्य नयी उर्जा, नयी उमंग के साथ राज्य सरकार से बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष श्री ध्रुव प्रसाद, महासचिव श्री सिद्धार्थ शंकर बेसरा, सदस्य श्री विनय कुमार बरनवाल, श्री प्रणव पाण्डा, श्री पीयूष कुमार, श्रीमती सीमा कुमारी, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्रीमती निधि स्मिता टोपनो, श्रीमती नीलम श्वेता इंदवार, श्री देबाशीष सिन्हा, श्री उमा शंकर मुण्डा, श्री रितेश कुमार, श्री धर्मवीर उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय श्रीवास्तव, प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग श्रीमती वंदना दादेल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री मनीष रंजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव श्री के. श्रीनिवासन, पुलिस महानिदेशक (डीजी) रेल श्री अनिल पालटा, पुलिस महानिदेशक (डीजी) एसीबी श्री अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को बुके भेंटकर नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से सभी को नववर्ष की मंगल कामनाएं दीं।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगृहमंत्री अमित शाह के कोल्हान दौरे को लेकर व्यापक तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर बनाई रणनीति
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.