Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृहमंत्री अमित शाह के कोल्हान दौरे को लेकर व्यापक तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर बनाई रणनीति
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    गृहमंत्री अमित शाह के कोल्हान दौरे को लेकर व्यापक तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर बनाई रणनीति

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गृहमंत्री अमित शाह के कोल्हान दौरे को लेकर व्यापक तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर बनाई रणनीति

    जमशेदपुर। देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सात जनवरी को चाईबासा आ रहे हैं जहां वे भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं। वहीं दूसरी ओर, चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता के निमित्त भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं के संग बैठक की।

     

    मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार के संग पोटका, कोवाली, आसनबनी, सुंदरनगर, बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल के अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    पूर्व विधायक मेनका सरदार के हाता स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जनसभा में पोटका विधानसभा के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जनसभा में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि कोल्हान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि

     

    अमित शाह वर्ष के प्रारंभ में चाईबासा आ रहे हैं। जहां बूथ कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। कहा कि संपर्क और संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है। कार्यकर्ता संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखें और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर कमर कस लेने और छह मंडलों के विभिन्न पंचायतों से जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया। इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं के संग हाता चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सात जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह का बहुत ही अहम दौरा कोल्हान की धरती पर प्रस्तावित है। जिसमें पोटका विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का सर्वांगीण विकास कर सकती है। झारखंड के स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता को मजबूती से आगे आने की आवश्यकता है।

     

    वहीं, पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि पोटका विधानसभा के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता चाईबासा टाटा मैदान कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस के लूट, झूट और भ्रष्टाचार वाली राजनीति से आज प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के बल पर राष्ट्रहित की मूल भावना को ध्यान में रखकर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने सात जनवरी के कार्यक्रम में पोटका के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ सभा में भाग लेने का आह्वान किया।

    इस दौरान बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे ने किया।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, मनोज राम, उपेंद्र नाथ सरदार राजू, चंद्रशेखर गुप्ता, संजीव कुमार, रविन्द्र सिंह सरदार, हलधर दास, चंचल चक्रवर्ती, संदीप शर्मा, विमलेश उपाध्याय, दुखनी माई सरदार, मनोज सरदार, गणेश सरदार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत: पोटका विधानसभा की बैठक लेने हाता जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जमशेदपुर पहुंचे। उनके शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान की सुर्खियां
    Next Article महान विभूतियों के नाम पर शुरू की गई योजना से संवर रहा किशोरियों और युवाओं का भविष्य

    Related Posts

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    February 8, 2026

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    February 7, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    February 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

    नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के बाद चुनाव कार्यक्रम की जानकारी, जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता

    जुगसलाई नगर निकाय चुनाव: 22 वार्डों में 5 निर्विरोध, पिता-बेटी की एक साथ जीत बनी चर्चा का विषय

    जनता को बरगलाने की कोशिश, पर सच्चाई सब जानते हैं : नीलूफर हुसैन

    बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.