Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की एवं दो मामले पर उन्हें अपना ज्ञापन सुपुर्द किया  सर्वप्रथम उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला में विशेष केंद्रीय सहायता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की एवं दो मामले पर उन्हें अपना ज्ञापन सुपुर्द किया  सर्वप्रथम उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला में विशेष केंद्रीय सहायता

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2022Updated:July 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की एवं दो मामले पर उन्हें अपना ज्ञापन सुपुर्द किया
    सर्वप्रथम उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला में विशेष केंद्रीय सहायता

    (SCA)का अनुदान को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। अपने ज्ञापन के माध्यम से सांसद श्री महतो ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला एक उग्रवाद प्रभावित जिला रहा है यद्यपि उनकी गतिविधियों में कुछ कमी आई है । इस कारण से इस जिला को उग्रवाद प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया गया है।

    लेकिन लंबे समय से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इस पूर्वी सिंहभूम जिला का पटमदा, झांटीझरना, डुमरिया,गुड़ाबांधा जैसा क्षेत्र विकास के मुख्य धारा से काफी दूर हैं । यहां के लोगों को अस्पताल, कॉलेज और शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ जिला मुख्यालय तक पहुंचने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब भी उन क्षेत्रों में छिटपुट नक्सली गतिविधि जारी है । उन्होंने अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि विशेष केंद्रीय

    सहायता(SCA) केंद्र सरकार की एक सराहनीय पहल है और पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए यह अपरिहार्य है । यदि इसे पुनः चालू किया जाएगा तो क्षेत्र का समुचित विकास होगा एवं आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही साथ यह उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र मुख्यधारा में जुड़ सकेगा।

    इसके अतिरिक्त सांसद ने यह भी आग्रह किया कि पूर्व जिला के दंडक्षत्र(माझी) एवं माल जाति के लोग लंबे समय से अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में भारत सरकार के महानिबंधक ने भी अपना रिपोर्ट केंद्र सरकार को समर्पित किया है ।

    अपने ज्ञापन के माध्यम से सांसद श्री महतो ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि इस जाति के लोग पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा में अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं जबकि झारखंड में यह लोग सामान्य जाति की श्रेणी में आते हैं। उनका रहन-सहन एवं जीवन स्तर अत्यंत निम्न स्तर का है। इन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है।

    केंद्रीय मंत्री ने सांसद श्री महतो के बातों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश जारी करेंगे एवं इससे संबंधित दिशा निर्देश देंगे।

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने आयुष्मान भारत योजना के तहत ईलाज करनेवाले अस्पतालों ,

    [su_youtube url=”https://youtu.be/9nIYrIIHrQ8″]

    जिनका बकाया राशि सरकार के पास है ,इसका मामला उठाया और अस्पतालों को भुगतान करने की मांग सरकार से की ताकि गरिबों का ईलाज सुचारू रूप से हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्दू पीठ ने किया जमशेदपुर के नये सीनियर एसपी प्रभात कुमार का स्वागत:अरूण सिंह
    Next Article राष्ट्र संवाद खबर का असर:जब आप सब कुछ कर सकते हैं अच्छा घर बना सकते हैं तो एक छोटा-सा शॉक फिट क्यों नहीं…..

    Related Posts

    तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप

    May 4, 2026

    झालमुड़ी बांटकर मनाया जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज

    May 4, 2026

    चांडिल में जंगली हाथी का आतंक, व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों का सड़क जाम

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप

    झालमुड़ी बांटकर मनाया जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज

    चांडिल में जंगली हाथी का आतंक, व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों का सड़क जाम

    पश्चिम बंगाल में भाजपा के जीत के खुशी में हाता चौक पर लड्डू वितरण

    रिप्लांटेशन के नाम पर जंगल उजाड़ने का आरोप, जिंदल कंपनी पर वन सुरक्षा समिति का फूटा गुस्सा

    यूसीआईएल में प्रशासनिक फैसलों पर उठे गंभीर सवाल, अंदरूनी हलकों में बढ़ी बेचैनी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.