Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम मे आए फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त , त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को दिए आवश्यक दिशा निदेश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम मे आए फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त , त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को दिए आवश्यक दिशा निदेश

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम मे आए फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त , त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को दिए आवश्यक दिशा निदेश

    आज दिनांक 12 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को जिला दंडधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल कार्यालय कक्ष कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम मे जिले के दूर दराज गाँव/शहर से आए लगभग 40-50 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए। आवेदन के माध्यम से उपायुक्त बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याओं से अवगत होकर उक्त समस्या त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को आवश्यक दिशा निदेश दिए। बताते चले की आज जनता मिलन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, आदित्यपुर नगर निगम सम्बन्धित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य सम्बन्धित मामले, कल्याकन विभाग सम्बन्धित मामले समेत कई विभाग से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम मे राजनगर प्रखंड क्षेत्र से आईं एक महिला लाभुक ने बेटी के नामांकन हेतु आवेदन दिया, उन्होंने बताया के पति के मृत्यु के बाद उनके आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिसपर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर को उक्त मामले को संज्ञान मे ले बेटियां के नामांकन कराने, उक्त परिवार को सरकार के कल्याणकरी योजनाओं से जोड़ने के निदेश दिए। उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा की विभिन्न मध्यमो से प्राप्त पेंशन योजना, राशन कार्ड, पेयजल एवं स्वास्थ्य सम्बंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करे ताकि लाभुकों को कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े।
    *उपायुक्त* :-उक्त अवसर पर उपायुक्त ने मीडिया बंधुओं से वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि अन्य जिलों के तर्ज पर हमारे जिले में भी सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर हमारे पास आते हैं और उनको त्वरित समाधान किया जाता है।इस दौरान उपायुक्त ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से वंचित ऐसे लोग जिन्हें उनकी योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से नहीं मिल रहा हो अथवा विभागीय कार्रवाई हेतु वह प्रति सप्ताह में मंगलवार अथवा शुक्रवार को संबंधित विभाग के कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं का निष्पादन कर सकते हैं।इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ऐसे मामले भी होते हैं जिनमें लंबी अवधि की आवश्यकता होती है कृपया वैसे मामला मैं संयम बरतते हुए विभाग से संपर्क कर आवेदन जमा कार्य का निष्पादन कर सकते हैं।

    जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा उपायुक्त तथा अपर उपायुक्त के संयुक्त तत्वाधान मे किया रवाना विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर लोगों को वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता रथ करेगी जागरूक

    समाहरणालय परिसर से मंगलवार को *उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना* किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के भ्रमण कर आम लोगों को वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूक करेगी।

    मौके पर *उपायुक्त श्री अरवा राजकमल * ने कहा कि आज जागरूकता रथ* को रवाना किया गया है। जो वज्रपात से बचाव को लेकर आम लोगों को जागरूक करेगी। जिले में वज्रपात की घटनाएं काफी होती है, इसलिए यह जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है। ताकि कम से कम क्षति हो। वज्रपात होने पर क्या करें और क्या नहीं करें इससे *आम लोगों को प्रचार के माध्यम से जागरूक किया* जाएगा।

    *वज्रपात से बचने हेतु कुछ सरल सुरक्षा उपाय निम्न हैं…*

    *जब आप घर के बाहर हों:-*

    ● बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग ना करें।

    ● ऐसी वस्तुए है जो बिजली की सुचालक है उनसे दूर रहे, धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाशबेसिन आदि के संपर्क से दूर रहें।

    ● कपड़े सुखाने के लिए तार का प्रयोग न कर जूट या सुत की रस्सी का प्रयोग करें।

    ● खिड़किया, दरवाजे, बरामदे और छत से दूर रहें।

    *जब आप घर के भीतर हों:*

    ● ऊंचे वृक्ष बिजली को आकर्षित करते हैं, कृपया उनके नीचे न खड़े रहें। ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय न लें। समूह में न खड़े रहें, बल्कि अलग-अलग हो जाएँ।

    ● किसी पक्के मकान में आश्रय लेना बेहतर है। सफर के दौरान अपने वाहन में ही बने रहें। मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहन की सवारी ना करें।

    ● बाहर रहने पर धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें। बाइक, बिजली या टेलीफोन का खम्भा, तार की बाड़, मशीन आदि से दूर रहें।

    ● तालाब और जलाशयों से दूर रहें, यदि आप पानी के भीतर है अथवा किसी नाव में है तो तुरंत बाहर आ जाएँ।

    ● बारिश के समय धातु के डंडे वाले छाते का उपयोग ना करें।

    *जब आप खेत खलिहान में काम कर रहे हैं:-*

    ● गीले खेतों में हल चलाते, रोपनी या अन्य कार्य कर रहें किसान तथा मजदूर या तालाब में कार्य कर रहे व्यक्ति तुरंत सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर जाएं।

    ● धातु से बने कृषि यंत्र, डंडा आदि से अपने को दूर कर लें।

    *किसी सुरक्षित स्थान में शरण ले पाने में असमर्थ हों:-*

    ● जहां हैं वहीं रहें, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे- लकड़ी, प्लास्टिक,बोरा या सूखे पत्ते रख लें।

    ● जमीन पर कदापि न लेटें।

    ● दोनों पैरों को आपस में सटा लें एवं दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर अपने सिर को जमीन की तरफ यथासंभव झुका लें तथा सिर को जमीन से न छुआयें।

    *जब आप जंगल में होः-*

    ● बौने एवं घने पेड़ों की शरण में चले जाएं।

    *प्रत्येक द्वितीय तल से अधिक भवनों में वज्रपात से बचाव के लिए ताड़ित रोधक अवश्य लगाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु-शिष्य परम्परा का आधार सांसारिक ज्ञान से शुरू होता है,परन्तु इसका चरमोत्कर्ष आध्यात्मिक शाश्वत आनंद की प्राप्ति है
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    RPI नेता अशोक कांबले का निधन: ठाणे में जानलेवा हमला

    May 21, 2026

    विकसित भारत: अपराधमुक्त राजनीति ही असली आधार

    May 21, 2026

    भारत की IMEC धुरी: चीन-पाक बेचैन, वैश्विक संतुलन में बदलाव

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RPI नेता अशोक कांबले का निधन: ठाणे में जानलेवा हमला

    विकसित भारत: अपराधमुक्त राजनीति ही असली आधार

    भारत की IMEC धुरी: चीन-पाक बेचैन, वैश्विक संतुलन में बदलाव

    पश्चिम बंगाल OBC कोटा: नए फैसले से सुलगती सियासी बिसात

    ठाणे में RPI नेता अशोक कांबले का निधन, हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    भारत की नई धुरी: रोम से बढ़ी बेचैनी, बीजिंग-इस्लामाबाद को झटका

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.