Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची के पूर्व DC और IAS ऑफिसर छवि रंजन के आवास पर ईडी का छापा, रडार पर कई अधिकारी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    रांची के पूर्व DC और IAS ऑफिसर छवि रंजन के आवास पर ईडी का छापा, रडार पर कई अधिकारी

    News DeskBy News DeskApril 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची के पूर्व DC और IAS ऑफिसर छवि रंजन के आवास पर ईडी का छापा, रडार पर कई अधिकारी

    झारखंड के अधिकारियों के खिलाफ ईडी की लगातार दबिश दी जा रही है। इस बार झारखंड के आईएएस अधिकारी छवि रंजन के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। छापेमारी छवि रंजन की पत्नी के जमशेदपुर आवास पर भी चल रही है। इसके अलावा कई सीओ समेत कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इनमें रातू और नामकूम अंचल अधिकारी शामिल है।

     

    रांची के हिंदपीढ़ी में जमीन कारोबारियों के खिलाफ भी छापेमारी चल रही है।पूरा मामला जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दें कि रांची के डीसी रहते हुए छवि रंजन के ऊपर कई आदिवासी जमीन का नेचर चेंज करने का आरोप लगा था। साथ ही सेना के जमीन से छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया था।

     

    ऐसे में ईडी की टीम झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता, गोपालगंज में एक साथ छापेमारी कर रही है।छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित है। इससे पहले वह रांची और झारखंड के विभिन्न जिलों में डीसी रह चुके हैं।वह झारखंड के चौथे वैसे पदाधिकारी हैं। जिनके खिलाफ ईडी ने शिकंजा कसा है।

     

    इससे पहले आईएस पूजा सिंघल के ठिकाने पर छापेमारी हो चुकी है। वह ईडी की गिरफ्त में है। साथ ही साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और आईएएस राजीव अरुण एक्का को समन देकर ईडी पूछताछ कर चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम : शेखावत ने हिमाचल में भारत-चीन बॉर्डर पर देखे विकास कार्य

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.