Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नववर्ष के उत्सव के दौरन कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें राज्यवासी: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    नववर्ष के उत्सव के दौरन कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें राज्यवासी: बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2021Updated:December 27, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण), उप विकास आयुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में रहे मौजूद

    संभाव्य कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर के मद्देनजर जिल में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों की समीक्षा की गई, ओमिक्रॉन वैरियंट के मद्देनजर तैयारियों को पुख्ता रखने के दिए निर्देश

    नववर्ष के उत्सव के दौरन कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें राज्यवासी- श्री बन्ना बुप्ता, माननीय मंत्री, झारखंड सरकार

    कोरोना संक्रमण से मृत 10 व्यक्तियों के आश्रितों को सांकेतिक रूप से दिया गया 50 हजार रू. की सहायता राशि का चेक

    सड़क दुर्घटना में मृत 5 व्यक्तियों के आश्रितों को सांकेतिक रूप से दी गई 1 लाख रूपए की सहायता राशि की चेक

    मंत्री, झारखंड सरकार द्वारा ICSE बोर्ड के कक्षा 12वीं के 10 टॉपर के बीच प्रोत्साहन राशि वितरित किया गया

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक की गई । बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर निकाय, कल्याण, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, विद्युत, आपूर्ति आदि विभागों की गहन समीक्षा की गई तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता द्वारा ओमिक्रॉन वैरियंट के प्रसार के मद्देनजर जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों यथा ICU, NICU, PICU, PSA Plant, आईसोलेशन बेड तथा जिले में कोविड जांच एवं टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने स्पष्ट कहा कि विश्व के कुछ देशों में कोरोना संक्रमण के ओमिक्रोन वैरियंट का प्रकोप देखा जा रहा है लेकिन मृत्यु दर काफी कम है, फिर भी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाए । माननीय मंत्री द्वारा जिलेवासियों से भी अपील की गई कि नववर्ष के उत्सव के दौरान कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आपदा प्रबंधन की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता को जिले में अतिवृष्टि, चक्रवात से हुए नुकसान के मुआवजा भुगतान की जानकारी दी गई । नगर निकाय की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि शहर में 30 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन किया जाना है जिसे बाद में और विस्तार दिया जाएगा। माननीय मंत्री द्वारा नागरिक सुविधा के योजनाओं की जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई । उन्होने कहा कि सामुदायिक भवनों का निजी रूप से कोई इस्तेमाल तो नहीं कर रहा इसका सर्वे करा लें, साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। शहर में साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा कचरा डंपिंग आदि मुद्दों की भी समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

    राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के आश्रितों को 1 लाख रूपए एवं कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितों को 50 हजार रूपए मुआवजा भुगतान किया जाना है। इस बाबत उपायुक्त श्री सूरज कुमार द्वारा माननीय मंत्री को जानकारी दी गई कि जिल में सड़क दुर्घटना में मृत 30 व्यक्तियों के आश्रितों को चिन्हित कर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया जारी है, शेष मामलों का निष्पादन भी जल्द किया जाएगा । मौके पर 5 आश्रितों को एक-एक लाख रूपए के मुआवजा राशि का चेक सांकेतिक रूप से माननीय मंत्री द्वारा प्रदान किया गया । वहीं कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अबतक 603 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा कर्मचारी घर-घर जाकर पीड़ित परिजनों से आवेदन प्राप्त कर रहें हैं। मौके पर कोरोना संक्रमण से मृत 10 व्यक्ति के आश्रितों को भी 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

    ICSE बोर्ड के 10 बच्चों जिन्होने राज्यभर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया उन्हें क्रमश: 3 लाख रू, 2 लाख रू एवं 1 लाख रू. की प्रोत्साहन राशि का चेक माननीय मंत्री द्वारा सौंपा गया । आर्ट्स संकाय में प्रथम स्थान पाने वाली ऐशानी मिश्रा एवं इशादुती डे को 3-3 लाख रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त सिक्ता तारंगिनी को 2 लाख रूपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त शांभवी को 1 लाख रूपए का चेक सांकेतिक रूप से दिया गया । वहीं कॉमर्स संकाय में दिया चक्रवर्ती को 3 लाख रूपए, अंशिका गोयल एवं रोहन दत्ता को 2-2 लाख रूपए तथा दीपिका पॉल को 1 लाख रूपए वहीं विज्ञान संकाय में रूपिका सिन्हा को 2 लाख रूपए एवं अनुष्का भारद्वाज को 1 लाख रूपए का चेक सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया।

    बैठक में अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिविल सर्जन, एसीएमओ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, नगर निकाय पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विद्युत विभाग, पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिले में जल्द बनेगा एग्री क्लीनिक, किसानों से संबंधित विभिन्न सुविधाएं मिलेगी एक छत के नीचे
    Next Article सड़क दुर्घटना में मृत 5 परिवार के लोगों को एक लाख रुपए का मुआवजा मंत्री बन्ना द्वारा दिया गया

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.