Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिले में जल्द बनेगा एग्री क्लीनिक, किसानों से संबंधित विभिन्न सुविधाएं मिलेगी एक छत के नीचे
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा जिले में जल्द बनेगा एग्री क्लीनिक, किसानों से संबंधित विभिन्न सुविधाएं मिलेगी एक छत के नीचे

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिले में जल्द बनेगा एग्री क्लीनिक, किसानों से संबंधित विभिन्न सुविधाएं मिलेगी एक छत के नीचे। एग्री क्लीनिक की स्थापना को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक हुआ संपन्न

    एग्री क्लीनिक हेतु उपर्युक्त भवन को चिन्हित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

    किसानों के लिए उपलब्ध रहेगी बेहतर सुविधाएं

    आज दिनांक 27 दिसंबर 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जामताड़ा जिला अंतर्गत एक एग्री क्लीनिक के अधिस्थापन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।

    बैठक में संबंधित पदाधिकारियों के साथ एग्री क्लीनिक के अधिस्थापन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने बताया कि एग्री क्लीनिक के माध्यम से प्रोद्योगिकी, फसल प्रथाएं, कीटों और रोगों से सुरक्षा, बाजार रुझान, बाजारों में विभिन्न फसलों के मूल्य, वित्तीय प्रबंधन और पशु स्वास्थ्य के लिए क्लीनिक सेवायें इत्यादि के बारे में किसानों को विशेषज्ञ की राय और सेवायें प्रदान करने की परिकल्पना की गई है। जिससे फसलों/ पशुओं की उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

    एग्री क्लीनिक में मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज खाद कीटनाशी, सूक्ष्म सिंचाई, कृषि उपादानों के व्यापार हेतु अनुज्ञप्ति, कृषि उपकरण, खेती हेतु सलाह, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधा, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन संबंधित योजनाओं सहित कृषि उत्पादों को दर संबंधित वितरण आदि सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।

    एग्री क्लीनिक में चयनित एजेंसियों के द्वारा कार्य किया जाएगा। जिसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमिटी के द्वारा उक्त हेतु निर्णय लिया जाएगा। जिसमे उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी एग्री क्लीनिक, सचिव सह संयोजक, जिला अग्रणी प्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड,आत्मा परियोजना निदेशक सदस्य के रूप में रहेंगे।

    बैठक में एग्री क्लीनिक संचालन हेतु भवन के लिए उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को एग्री क्लीनिक हेतु उपर्युक्त भवन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, ताकि यथाशीघ्र क्लीनिक को कार्यशील बनाया जा सके।

    यह एग्री क्लीनिक प्रतिदिन 8 घंटे कृषकों के सेवा में कार्यरत रहेगा। प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक कार्यालय संचालित किए जायेंगे। जहां पर कृषकों के सुविधाओं के लिए संबंधित आवेदन प्रपत्र आदि उपलब्ध रहेगा। साथ ही क्लीनिक में बैठने एवं पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

    एग्री क्लीनिक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी/ समकक्ष जन सेवक आदि के अतिरिक्त पशुपालन, मत्स्य, गव्य, भूमि संरक्षण के पदाधिकारी / कर्मचारी रोस्टर के अनुसार कार्य संपादित करेंगे।

    इस मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कमलेश सिन्हा, डीडीएम नाबार्ड श्री आनंद कुमार एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज प्रमोद कुमार के परिवार से मिले
    Next Article नववर्ष के उत्सव के दौरन कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें राज्यवासी: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    June 20, 2026

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.