जामताड़ा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुद्राक्षीपुर के प्रधानाध्यापक पार्थ बनर्जी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई| मालूम हो कि श्री बनर्जी 1 सप्ताह पहले अपने ससुराल से लौटने के क्रम में घायल हो गए थे |जिसके बाद उनका सिउड़ी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था जहां रविवार देर रात लगभग 11:30 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई |श्री बनर्जी के मौत की खबर से कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में शिक्षकों में शोक की लहर है | वही श्री बनर्जी की मौत की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव जगन्नाथपुर सहित आसपास के गांव के लोगों में भी शोक की लहर है |बता दें श्री काफी अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे| सभी से मिलना जुलना ,बातें करना उनकी एक अपनी अदा थी ,ना उसमें किसी प्रकार का घमंड था ना वह किसी से कड़वी बातें करते थे|
शिक्षक की मौत से कुंडहित प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर
Previous Articleइंटक नेत्री मीरा तिवारी ने गम्हरिया स्थित पावर प्लांट के पास सड़क किनारे महिला मजदूरों के साथ पेड़ लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया
Next Article सेविकाओं को मानदेय नहीं मिलने से हो रही है परेशानी

