Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी बारिश से मनीफीट आदर्श बस्ती में हुआ जलजमाव, विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारी बारिश से मनीफीट आदर्श बस्ती में हुआ जलजमाव, विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारी बारिश से मनीफीट आदर्श बस्ती में हुआ जलजमाव, विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बीते तीन दिनों से जमशेदपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मनीफीट स्थित आदर्श बस्ती में गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बस्ती के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्परता दिखाते हुए विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव के संग मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

    इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली और तत्काल समाधान के लिए जमशेदपुर अक्षेस के  अधिकारियों से संपर्क साधा। विधायक के निर्देश पर जेएनएसी के अधिकारियों ने जल निकासी कार्य को अविलंब प्रारंभ किया, जो वर्तमान में युद्ध स्तर पर जारी है। विधायक की त्वरित कार्रवाई से जलजमाव की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और लोगों को राहत मिली। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर हैं और किसी भी स्थिति में जनता को मुसीबत में नहीं छोड़ा जाएगा, समस्या के समाधान हेतु सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

    भारी बारिश से मनीफीट आदर्श बस्ती में हुआ जलजमाव विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
    Next Article हूल दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी थी हूल क्रांति

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.