Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हूल दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी थी हूल क्रांति
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हूल दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी थी हूल क्रांति

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हूल दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी थी हूल क्रांति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। देश की आज़ादी के पहले संगठित आदिवासी जनविद्रोह हूल क्रांति की याद में सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर में हूल दिवस पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह स्थित सिदो-कान्हू चौक पर हूल क्रांति के अमर नायक सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित तमाम वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हूल क्रांति को आजादी की पहली लड़ाई बताते हुए संथाल विद्रोह के नायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे आदिवासी समाज के वीर सपूतों की संघर्ष गाथा और बलिदान की याद दिलाता है। यह क्रांति स्वतंत्रता संग्राम की वह पहली चिंगारी थी, जिसने पूरे देश में आजादी की लहर पैदा की। कहा कि हूल क्रांति आजादी के लिए लड़ी गई पहली संगठित लड़ाई थी, जिसने ब्रिटिश अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। उनका त्याग, साहस और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। वहीं, उन्होंने सभी वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के हूल में अपने प्राणों की आहुति दी।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता टुनटुन सिंह, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सुशांत पांडा, बोलटू सरकार, संजीत चौरसिया, रामचंद्र प्रसाद, उमेश साव, संजना साहू, मिथिलेश साव, गणेश मुंडा, संजीव श्रीवास्तव, मुन्ना साव, भगवान प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा, सुभाष मुखी, अतुल प्रभात, विकास दास, गौरव साहू, कौस्तव राय, राजेन्द्र साहू, लोहा यादव, धर्मेंद्र जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।

    कहा- स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी थी हूल क्रांति हूल दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश से मनीफीट आदर्श बस्ती में हुआ जलजमाव, विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
    Next Article गोलमुरी में रोलेक्स सर्कस का हुआ शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा दास ने फीता काट कर किया विधिवत उद्घाटन 

    Related Posts

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 21, 2026

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.