Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनएच 20 पर अंधेरा रहने से आये दिन हो रहे हादसे
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एनएच 20 पर अंधेरा रहने से आये दिन हो रहे हादसे

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऋषभ कुमार  की रिपोर्ट

    नवादा ,बिहार :नवादा फोरलेन निर्माण कंपनी गावर कंस्ट्रक्शन ने एनएच 20 पर स्ट्रीट लाइटें तो लगाई हैं, लेकिन ये स्ट्रीट लाइटें अंधेरा दूर करने की बजाय शोभा की वस्तु बनी हुई हैं। ऐसे में आये दिन हादसे हो रहे हैं।रजौली से बख्तियारपुर तक एनएच-31 सड़क मार्ग को फोरलेन में अपग्रेड करते हुए एनएच-20 सड़क का नाम दिया गया है। सड़क निर्माण पूरा दिखा कर टोल प्लाजा चालू कर वाहनों से वसूली शुरू कर दी गई है। लेकिन सड़कों का काम अभी भी अधूरा है, वहीं स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, तो जलती नहीं है। कहीं पुल बना दिया गया है,तो सर्विस रोड ही नहीं दी गई है। इसके अलावा चौक-चौराहा पर भी सड़कों को जोड़ने वाली मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है।
    प्रति दिन फोरलेन सड़क पर झाड़ू लगाने के लिए वाहन रखे गए हैं। लेकिन सफाई नहीं की जाती है ।
    जिसके कारण वाहनों के आवागमन से काफी धूलकण उड़ते हुए बाइक सवारों एवं राहगीरों की आंखों में जाते हैं जिससे वे दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और जान तक गंवानी पड़ रही है। कभी-कभी तो सड़कों पर इतनी धूल उड़ती है कि दिन में भी रात का नजारा नजर आता है। रजौली से पहले फेज का कार्य पूरा दिखाया गया है । पुल व वाहन पड़ाव समेत चौक-चौराहों पर सभी जगहों पर बिजली के खंभे लगाए गए। रजौली आने वाले यात्री डरे-सहमे रहते हैं । लोगों को लगा था कि शाम होते ही फोरलेन के समीप स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी से सड़कें जगमगा जाएंगी। लेकिन गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के ढुलमुल रवैये से अभी तक रजौली से नवादा के बीच टोल प्लाजा एवं अन्य दो तीन जगहों पर सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की रोशनी दिखाई पड़ती हैं।रजौली बाइपास में न तो पुल पर लाइटें जलती हैं और न हीं साइड सड़कों पर जिससे रात्रि में दूर-दराज से रजौली आने वाले यात्री डरे-सहमे रहते हैं।
    राहुल राज अठघरा,बब्लू पंडित,राज चौधरी,श्रवण कुमार,मोती आदि ने बताया कि रजौली बख्तियारपुर फोरलेन हाईवे पर रजौली क्षेत्र में एलईडी स्ट्रीट लाइटों के जलने से रात को पैदल सफर करने में सुविधा होगी।कहते हैं टोल प्लाजा अधिकारी:- टोल प्लाजा अधिकारी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट को लेकर फोरलेन सड़क निर्माण कम्पनी को कई बार ई-मेल व दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई है। लेकिन टोल प्लाजा के शुरू होने के बाद भी अब तक सड़क में लगी लाइट नियमित रूप से नहीं जल पा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article एस बी एस एस महाविद्यालय में कक्षाओं ने पकड़ी रफ्तार

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.