Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर सहित पूरे राज्य व देश में मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन भयावह रूप से बढ़ रहा है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर सहित पूरे राज्य व देश में मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन भयावह रूप से बढ़ रहा है

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर सहित पूरे राज्य व देश में मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन भयावह रूप से बढ़ रहा है। इस हेतु शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन ने पूर्वनियोजित कार्यक्रम मादक पदार्थ की रोकथाम व जागरूकता के लिये कोल्हान स्तर पर कार्य होगा।इसके लिए टीम का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है l इस सम्बंध में आगामी बैठक में राजनीतिक, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों व संस्थाओं सहित शहर के गणमान्य लोगों की राय एवं सहयोग ले कर इस महती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी l इस सम्बन्ध में ज़िला प्रशासन से नमन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मिल कर आगे की रूपरेखा तैयार करेगी l
    संस्था के संस्थापक श्री अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि *नमन* संस्था ना केवल शहीदों को याद करना और उनको सम्मान देने में जी जान से जुटी रहती है बल्कि शहीदों ने जो सपने देश के युवाओं के लिए देखे थे , उनको भी आज के समाज को याद दिलाने का प्रयास करती है। इसी दिशा में आज की युवा पीढ़ी , जो पूरी तरह से नशे के गिरफ्त में आ चुकी है और अपने कर्तव्यों से विमुख हो चुकी है उनके लिए जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक व प्रशासनिक सहयोग से चलायेगी l
    उन्होंने कहा कि – देश को कमजोर करने का षडयंत्र विदेशी ताकतों द्वारा हमेशा से किया जाता रहा है । इसी कड़ी में देश के कर्णधार युवा पीढ़ी को कमजोर करने के लिए मादक पदार्थों के दलदल में धकेल दिया जा रहा है ताकि समाज को, देश को कमजोर किया जा सके। उनको पता है कि अगर किसी समाज को, देश को कमजोर करना है तो उसकी युवा पीढ़ी को टार्गेट कर इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। नशा का सेवन दिग्भ्रमित करने का कार्य करता है और दिग्भ्रमित व्यक्ति ना तो कोई लक्ष्य बना सकता है और अपने कर्तव्यों का पालन कर सकता है। वह हमेशा भ्रमित रहता है कि उसे करना क्या है। किसी देश की युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित हो जाए तो उस देश की क्या स्थिति होती है यह अफ्रीकी व लेटिन अमेरिकी देशों के हालात को देख कर समझा जा सकता हैl इस घृणित कार्य में देश के अंदर बैठे ग़द्दार भी मिले हुए हैंl हमें अपनी युवा पीढ़ी को बचाने के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी और यह भी देशभक्ति का ही एक रूप है l नमन इस कार्य को करने का बीड़ा उठाने को तत्पर है l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत ग्रेजुएट कॉलेज में 500 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक बुक का हुआ वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान
    Next Article जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.