Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक

    *▪️वैसे राशन दुकान जहां नेटवर्क समस्या है उस क्षेत्र में मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का दिया गया निर्देश*

    *▪️सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के लाभुकों के बीच वस्त्रों के वितरण हेतु स्थानीय विधायक एवं उनके प्रतिनिधि के माध्यम से जल्द वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश*
    ——————————–

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक आयोजित हुई । बैठक में धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि धालभूमगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत महुलीशोल लैम्पस में 817.31 क्विंटल धान सलासर इन्डस्ट्रीज राईस मिल तथा धालभूमगढ़ एवं डुमरिया प्रखण्ड अन्तर्गत नरसिंहबहाल लैम्पस में 236.90 क्विंटल धान जयगुरू पारब्यॉल राईस मिल, बनकाटी घाटशिला द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस संबंध में जिला उपायुक्त द्वारा सहकारिता पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी घाटशिला को निदेश दिया गया कि दोनों लैम्पस एवं दोनों मिलर के साथ बैठक कर समस्या का निदान करें एवं यथोचित कार्रवाई करें ।

    सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय छमाही में जेएनएसी क्षेत्रांतर्गत 93596, पोटका 49576, मानगो नगर निगम 32825, गोलमुरी सह जुगसलाई में लगभग 76000, बहरागोड़ा 18246 तथा डुमरिया 13758 का वितरण नहीं किया गया है। जिला उपायुक्त द्वारा सभी पणन पदाधिकारी को स्थानीय विधायक या उनके प्रतिनिधि से संपर्क कर जल्द से जल्द इसका वितरण सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया । वित्तीय वर्ष 2020-21 में वितरण किये गये वस़्त्रों के विरूद्ध अनुभाजन क्षेत्र द्वारा 19850/-रूपये एवं पोटका प्रखण्ड द्वारा 36570/-रूपये अभी तक राजकोष में राशि जमा नहीं किया गया है, जिला उपायुक्त द्वारा इस राशि को अविलम्ब जमा कराने का निदेश दिया गया।

    झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत हरा राशन कार्ड की रिक्ति 104307 सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य के विरूद्ध 93925 सदस्यों को जोड़ा गया है एवं 10382 को जोड़ने हेतु रिक्ति उपलब्ध है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत छः माह से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों के राशन कार्ड को सत्यापन के उपरान्त हटा दिया गया है। तत्पश्चात् रिक्ति के आधार पर राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई की जा रही है। जिला उपायुक्त द्वारा 10382 रिक्ति को अविलम्ब पूरा करने तथा छः माह से अधिक समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्ड को सत्यापन के उपरान्त रद्द करने का निदेश दिया गया ।

    जिले में 1034 राशन कार्ड ऐसे थे जिसमें सदस्यों की संख्या 10 से अधिक थी। इन राशन कार्ड में मृत एवं स्थान्तरित सदस्यों को जांचोपारान्त हटाया गया। अभी 650 राशन कार्ड ऐसे हैं जिनमें सदस्यों की संख्या 10 से अधिक है। जिला उपायुक्त द्वारा निदेश दिया कि इस प्रकार के राशन कार्ड की जांच आगे भी जारी रहे, ताकि ऐसे राशन कार्ड से मृत एवं स्थानान्तरित सदस्यों को हटाया जा सके।

    राशनकार्ड में मोबाईल सीडिंग की समीक्षा में पाया गया कि 466951 राशन कार्ड में से 394477 में मोबाईल सिडिंग किया गया है। जिला उपायुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि शेष 72474 राशन कार्ड में अविलम्ब मोबाइल सिडिंग कराना सुनिश्चित करें।

    37 ऑफलाईन दुकान में से 15 दुकानों को 4G डोंगल की सहायता से नेटवर्क प्राप्त कर ऑनलाईन मोड में परिवर्तित करा लिया गया है। जय किसान महिला नंडल घाटशिला, मरांगबुरू महिला मंडल घाटशिला, सलोटी मंझियान पोटका, हरियद महिला मंडल बुटगोड़ा, मां सरस्वती महिला मंडल पोटका में कोई नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। जिन दुकानों में किसी भी कम्पनी का नेटवर्क नहीं आ रहा है, इस हेतु संबंधित पणन पदाधिकारी अपने-अपने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से टावर लगाने हेतु प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया ।

    बैठक में अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय प्रताप तिर्की, पणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी घाटशिला, चाकुलिया, पणन सचिव बाजार समिति परसुडीह, जमशेदपुर आदि उपस्थित थे । प्रखण्ड स्तर के अन्य आपूर्ति विभाग से संबंधित पदाधिकारी ऑनलाइन इस बैठक से जुड़े ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर सहित पूरे राज्य व देश में मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन भयावह रूप से बढ़ रहा है
    Next Article कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी महाविद्यालय को- ऑपरेटिव कॉलेज महाविद्यालय में सोमवार से सत्र 21- 24 के लॉ के छात्रों का पढ़ाई शुरू हो गया है

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.