Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोन्दाडीह में पेयजल और शौचालय की समस्या, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी से किया समाधान का आग्रह
    Breaking News झारखंड

    कोन्दाडीह में पेयजल और शौचालय की समस्या, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी से किया समाधान का आग्रह

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोन्दाडीह में पेयजल और शौचालय की समस्या, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी से किया समाधान का आग्रह

    छोटा गोविंदपुर अंतर्गत कोन्दाडीह में जल मीनार बीते डेढ़ वर्षों से ख़राब है। चोरों ने कई उपकरण भी चोरी कर लिए हैं जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में कठिनाइ होती है। बड़ी आबादी के लिए महज़ एक सोलर जलमीनार भी अपर्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इस आशय की शिकायत भाजपा नेता अंकित आनंद से किया। लोगों के आग्रह पर पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद कोन्दाडीह गाँव पहुंचें और लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। उक्त गाँव में स्वच्छ पेयजल और घरों में शौचालय की अनुपलब्धता बड़ी समस्या है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी समस्याओं पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि या विभागीय अधिकारियों को सुध नहीं रहता। ग्रामीण लोग साक्षर ना होने के कारण अपने अधिकार और सरकारी योजनाओं की उचित जानकारी से भी अनभिज्ञ रहते हैं। इस आशय में महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे अपने व्यक्तिगत स्तर से ग्रामीणों की समस्याओं से जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारियों को अवगत करायेंगे और उनसे उचित समाधान का निवेदन करेंगे। अंकित आनंद ने कहा कि कोन्दाडीह के लोगों को शौचालय निर्माण योजना और स्वच्छ पेयजल योजनाओं से आच्छादित करने के निमित्त प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर बात करेंगे ताकि प्रभावी कार्ययोजना बन सके। भाजपा नेता अंकित आनंद ने चिंता जताया कि टाटा मोटर्स की कंपनी क्वार्टरों और थीम पार्क से सटी इन बस्तियों का अबतक उचित विकास नहीं हुआ। कहा कि वे अंत्योदय को लेकर कटिबद्ध हैं, और स्थानीय लोगों संग मिलकर उनके उत्थान की दिशा में रचनात्मक प्रयास करेंगे। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा नेता पंकज मिश्रा सहित कोन्दाडीह गाँव निवासी लक्ष्मी शांडिल्य, शंकर दास, चामु लोहरा, राजन समद, दुबराई मुंडा, रूपा शांडिल्य, शांति सबर, दुलाली कर्मकार, कृष्णा लोहार, सोनू उरांव, गोपाल शांडिल्य, फूलो मुंडा, शंकर दास, बंता पिंगुआ, बाबु मुंडा, संजय सोय, जमुना सरदार, संजय गोप, दीपक लोहार, रमेश शांडिल, सोनू और गुलाब सरदार मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञापन सौंपकर किया गया क्षोभ प्रकट
    Next Article शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है भाजपा : एआईएसएफ

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.