Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है भाजपा : एआईएसएफ
    Uncategorized

    शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है भाजपा : एआईएसएफ

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संविधान के बुनियादी ढाँचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे : अमीन हमजा

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़े दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद को भाजपा सरकार की सुनियोजित साजिश करार देकर बेगूसराय जिला समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया है।हाथों में संगठन का झंडा एवं तख्ती पर लिखे नारों के साथ छात्र-छात्राएं लगातार “संविधान पर हमला नहीं सहेंगे,अभिव्यक्ति पर हमला बन्द करो,देश की संस्कृति पर को बर्बाद करना बंद करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाकर नारेबाजी करते रहे।डीएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर संगठन के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार की अध्यक्षता में हुए प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ प्रदेश अध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा देश की संस्कृति और संविधान के बुनियादी ढाँचे पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।भाजपा सरकार शिक्षण संस्थानों के छात्रों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है।इस देश में विभिन्न जाति,धर्म,समुदाय,भाषा एवं संस्कृति के लोग रहते हैं।किसी के व्यक्तिगत पहनावे या खानपान की पूर्ण स्वतंत्रता हमारे संविधान के मौलिक अधिकार के द्वारा हमें प्रदत्त है।संगठन के जिला सचिव राकेश कुमार एवं जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा यूपी विधानसभा चुनाव में धार्मिक धुर्वीकरण के उद्देश्य से कर्नाटक के काॅलेज में धार्मिक प्रयोग किया जा रहा है।यह सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार के मसले पर पूरी तरह विफल है इसलिए बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए साम्प्रदायिक मामलों को हवा दिया जा रहा है।छात्रा जिला संयोजिका अप्सरा कुमारी एवं संगठन की राज्य परिषद सदस्या शमा प्रवीण ने कहा कर्नाटक के एक काॅलेज में सैकड़ों नकारावादी लड़कों का झुंड एक अकेली लड़की पर जिस तरह से झपट्टा मारने,उसे डराने के लिए प्रयास कर रहा था ये सभ्य समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा ड्रेस कोड स्कूल तक ही ठीक है,महाविद्यालय में वयस्क छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं उन्हें अपने पसंद के अनुसार कपड़े पहनने की आजादी मिलनी चाहिए।हमारा संगठन कर्नाटक सरकार द्वारा महाविद्यालय के छात्रों पर थोपे गए ड्रेस कोड का विरोध करता है।उन्होंने कहा शिक्षण संस्थान में धार्मिक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है,धार्मिक नारे शिक्षण संस्थान के गरिमा के खिलाफ है।सभी धर्म एवं समुदाय के छात्रों को इस गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।इस अवसर पर महिला काॅलेज इकाई अध्यक्ष कहकशां नाज,साफिया प्रवीण,सोनी नुजहत,पूनम,आयुषी,उरूज फातिमा,सूफी,ऋतु,तायबा प्रवीण,सोनम प्रवीण,खुशबू कुमारी,तान्या,जुगनू,दीपा,मरीना प्रवीण,निशा खातून,शना,दिवांशी,लकी,तहरीम निशत,पूजा कुमारी,एआईएसएफ जिला उपाध्यक्ष कैसर रेहान,सहसचिव विवेक कुमार,जावेद इंजमाम,मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोन्दाडीह में पेयजल और शौचालय की समस्या, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी से किया समाधान का आग्रह
    Next Article पीएम आवास में नाम काटने के विरुद्ध में वारी चौक पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.