Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डा.अजय कुमार ने किया नामांकन, कहा “एक परिवार के आतंक से शहर को कराएंगे मुक्त”
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डा.अजय कुमार ने किया नामांकन, कहा “एक परिवार के आतंक से शहर को कराएंगे मुक्त”

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डा.अजय कुमार ने किया नामांकन, कहा “एक परिवार के आतंक से शहर को कराएंगे मुक्त”

    जमशेदपुर । पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने गुरुवार को एसडीओ कार्यालय में नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद, प्रस्तावक पी. एन. झा और रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा उपस्थित रहे. अजय कुमार ने दो सेट में नामांकन किया. इससे पहले अपने कार्यकर्ताओं के साथ डा. अजय कुमार ने गोलमुरी चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किए, उसके बाद वहां से आमबगान मैदान पहुंचे. वहां डा. अजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. तत्पश्चात जुलूस के तौर नामांकन करने एसडीओ कार्यालय पहुंचे.

     

    नामांकन के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए डा. अजय कुमार ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में विगत 25 वर्षों से एक ही परिवार का शासन रहा है. इस परिवार के आतंक और भय से लोगों को मुक्ति दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है. जो बीजेपी परिवारवाद का विरोध करती रहीं आज वहीं परिवारवाद का नायाब उदाहरण प्रस्तुत कर रही है. केवल कोल्हान में पत्नी, बेटा और बहु को टिकट देकर बीजेपी ने सिद्ध कर दिया कि परिवार का अर्थ सही अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई का बेटा बाबुलाल सोरेन और राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू ही होता है.

     

    डा.अजय ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. मालिकाना हक केवल जमशेदपुर की समस्या नहीं बल्कि यह पूरे प्रदेश की एक बड़ी महत्वपूर्ण समस्या है. यदि लोगों ने समर्थन दिया तो मालिकाना हक के लिए एक आयोग गठित कर इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किया जाएगा.

     

     

    जमशेदपुर पूर्वी में संगठित और असंगठित मजदूरों की एक बड़ी तादाद रहती है. उनके स्वास्थ्य सुविधा के लिए जमशेदपुर में एक ईएससीआई अस्पताल का निर्माण करना मेरी प्रतिबद्धता है. वहीं सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल बनाना, जहां सीबीएससी की पढ़ाई होगी.
    डा.अजय ने कहा कि मेरे घर पर आएंगे तो होगी चाय, बिस्कुट और आपका काम वहीं रघुवर दास के घर जाएंगे तो मिलेगा गाली, गलौज और थकान.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
    Next Article कोई भ्रम न पालें, ध्यान में रखें कि जमशेदपुर में सिलेंडर ही कमल हैःसरयू राय

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.