
चंद्रशेखर मिश्र का निधन भाजपा और सामाजिक जगत की अपूरणीय क्षति: अभय सिंह व राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जनसंघ काल से पार्टी की सेवा करने वाले चंद्रशेखर मिश्र के निधन पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने उनके निधन को पार्टी, जमशेदपुर के राजनीतिक-सामाजिक जगत और व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति बताया।
अभय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र कर्मठ, मृदुभाषी, कुशल संगठनकर्ता और प्रखर वक्ता थे। निधन से एक दिन पहले ही उन्होंने भाजपा महानगर की मासिक बैठक में शामिल होकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार रखे थे। उनका अचानक चले जाना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए स्तब्धकारी है। अभय सिंह ने उनके पुत्र नवीन मिश्रा से मिलकर संवेदना व्यक्त की और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
वहीं, राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र व्यवहार कुशल नेता होने के साथ समाज के प्रति भी प्रतिबद्ध थे। उनसे उनके पारिवारिक संबंध थे और उनका अपनापन हमेशा स्मरण रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

