Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांका के दर्जनों समाजसेवियों ने ली भाजपा की सदस्यता, सम्राट चौधरी ने पार्टी में किया स्वागत
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बांका के दर्जनों समाजसेवियों ने ली भाजपा की सदस्यता, सम्राट चौधरी ने पार्टी में किया स्वागत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विवेक यादव की रिपोर्ट
    पटना :बांका जिले के बेलहर विधानसभा से आए कई दर्जनों समाजसेवियों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में आए इन सभी समाजसेवियों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता दिलायी और पार्टी में स्वागत किया।

    बांका जिले के प्रमुख समाजसेवी आशुतोष कुमार यादव की अगुवाई में आए इन दर्जनों समाजसेवियों का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से दल को नई ऊर्जा मिलेगी और खासकर बांका जिले में पार्टी और भी मजबूत होगी।

    श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबके विकास के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीबों को लाभ हुआ है, जिससे लोगों का भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है।

    पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि वे केंद्र की आदरणीय नरेंद्र मोदी की सरकार की नीतियों से खासे प्रभावित हैं और उनकी नीतियों और कार्यक्रमों को मजबूत बनाने को लेकर वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में समाजसेवी संतोष कुमार यादव, विभाष राय, बबलू कुमार राम, समाजसेवी अभिषेक कुमार राय, अमित कुमार राय, पीयूष राय, रामचंद्र राय, प्रतीक राय, देव कुमार राय, नकुल ठाकुर, समाजसेवी प्रिंस कुमार, बिनय कुमार यादव, भूपेंद्र यादव, साकेत कुमार यादव, मिथुन कुमार यादव, नितेश कुमार, नीरज कुमार यादव, अंकित कुमार, सत्यजीत कुमार,समाजसेवी सोनू कुमार यादव,गुलशन कुमार,गिरधारी कुमार यादव, मनोहर यादव, समाजसेवी अमरेश कुमार राय, सूरज यादव, राजपति ठाकुर, नीतीश यादव शामिल रहे।

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जोश और ऊर्जा के साथ पार्टी हित में काम करने का फैसला लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचोरी के आरोप में चार नाबालिग बच्चों की खम्भे से बांधकर पिटाई…
    Next Article राजा मुचुकुन्द और भगवान कृष्ण की कथा!

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.