Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिविल सोसाइटी के बैनर तले सरकार के समर्थन में आये शहर के दर्जनों संगठन
    Breaking News Headlines झारखंड

    सिविल सोसाइटी के बैनर तले सरकार के समर्थन में आये शहर के दर्जनों संगठन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सिविल सोसाइटी के बैनर तले सरकार के समर्थन में आये शहर के दर्जनों संगठन

    कोरोना के तीसरी लहर को ध्यान में रखकर ही हो जुबिली पार्क पर निर्णय : सिविल सोसाइटी

    पॉलिटिकल माइलेज के चक्कर में लोगों की जान जोखिम में न डाले: संजय ठाकुर

    जुबिली पार्क को राजनीति का अखाड़ा बनाने की जरूरत नहीं, यदि तीसरी लहर के कारण संक्रमण बढ़ा तो जिम्मेदारी कौन लेगा, झारखंड सरकार के कड़े फैसले के कारण ही राज्य में कोरोना नियंत्रण में आया है जबकि अन्य राज्यों में अभी भी स्थिति बिगड़ी हुई हैं।राज्य सरकार पूरे स्थिति की समीक्षा कर कर ही पार्क खोलने पर निर्णय ले, तब तक पूरा जमशेदपुर सरकार के साथ खड़ा हैं, उक्त बातें जमशेदपुर सिविल सोसाइटी द्वारा आयोजित एक बैठक में शहर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा।

    बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सिविल सोसाइटी के संयोजक संजय ठाकुर ने बताया कि राज्य में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है तो इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत हैं, कुछ लोग सिर्फ पॉलिटिकल माइलेज के लिए आंदोलन का नाटक कर रहे हैं जबकि उनका उद्देश्य कुछ और हैं।

    उन्होंने कहा कि शहर के तमाम राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थाओं का समर्थन सरकार को हैं, सरकार स्थितियों का आकलन और समीक्षा कर ही कोई निर्णय ले ऐसा मांग जमशेदपुर सिविल सोसाइटी करता है।उन्होंने बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने ही पार्क खुलवाया था जिससे मॉर्निंग और इवनिंग वाक करने वाले लोगों को आज सुविधाएं मिली हैं, इसलिए स्थितियों की समीक्षा के बाद ही वे उचित निर्णय ले।

    समर्थन देने वाले संगठनों में जन सेवा समिति के किशोर यादव,सुभाष युवा मंच के पारसनाथ मिश्रा,बीइंग यूथ के संजय ठाकुर,ब्रह्मर्षि विकास मंच के प्रभात ठाकुर,वैश्य एकता मंच के जय प्रकाश साहू,बाबा बर्फानी सेवा समिति के अभय उपाध्याय,अवधेश सिंह अखाड़ा समिति के पप्पू सिंह,ब्राह्मण यूथ फ्रंट के धनंजय ठाकुर,डायमंड क्लब पिंटू महतो
    आदिवासी बॉयज क्लब के शैलेंद्र बॉयपाई और संजय शर्मा,क्रांति बॉयज क्लब के विवेक सिंह और अनुज मोदी,एकता वेलफेयर सोसाइटी के शाहनवाज अहमद समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने एसडीपी दाताओं का किया आभार प्रकट
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.