Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तलवारबाजी में दो पक्षों से दर्जनों घायल, एमजीएम में भर्ती
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर

    तलवारबाजी में दो पक्षों से दर्जनों घायल, एमजीएम में भर्ती

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : शहर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. हत्या, छिनतई, गोली चालन की घटना आम हो चली है. इधर सोमवार देर शाम बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तलवारबाजी की घटना से सनसनी फैल गई है. इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में एक पक्ष से जगजीवन सिंह, लीला देवी और दूसरे पक्ष से राजीव कुमार, आयुष कुमार, संजीव कुमार और रितिक कुमार शामिल है. इनमें से आयुष की एक उंगली कट गई है. जबकि, संजीव कुमार के सिर में गंभीर जख्म हुए हैं. दोनों ही पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. दोनों ने ही एक दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है. एक पक्ष से जगजीवन के जीजा ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे, तभी राजीव सिंह संजीव सिंह एवं अन्य लोग उनके घर में घुस आए और लाठी डंडे के साथ तलवार से हमला कर दिया जिससे उनकी सास लीला देवी और साला जगजीवन सिंह घायल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष उनकी पत्नी को अश्लील इशारे करता है. वहीं राजीव कुमार ने बताया कि जगजीवन सिंह का भागना मंगल उन लोगों को भला- बुरा कह रहा था. वे लोग पूछने गए तो सभी ने तलवार अन्य हथियारों से हमला बोल दिया. उन्होंने बताया कि उनके पूर्व में भी विवाद हो चुका है और इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन गोलचक्कर पर आजसू ने चलाया ट्रैफिक जांच के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान
    Next Article फन वर्ल्ड डिजनीलैंड 23 अप्रैल से शहर में

    Related Posts

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    July 6, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.