Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *रेलवे बोर्ड ने प्रायोगिक ठहराव को दी मंजूरी, सांसद जोबा माझी के प्रयास को मिली सफलता*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    पश्चिमी सिंहभूम के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव स्वीकृत कर दिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश में संबंधित रेलवे जोन को सुविधाजनक तिथि से ठहराव शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

     

    इस मांग को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने 22 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित सांसदों की मंडलीय समिति की बैठक में प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने रेल जीएम एवं डीआरएम के समक्ष मनोहरपुर में ट्रेन के ठहराव की आवश्यकता बताते हुए कहा था कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, इलाज और अन्य कार्यों के लिए दक्षिण भारत की यात्रा करते हैं।

     

    ठहराव शुरू होने से मनोहरपुर के अलावा आनंदपुर, गोइलकेरा, सोनुवा तथा आसपास के यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों तक जाने की परेशानी भी कम होगी।

     

    रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) राजेश कुमार के आदेश में टिकट बिक्री केंद्रों पर ठहराव की जानकारी प्रदर्शित करने और यात्रियों को इसकी सूचना देने का निर्देश भी दिया गया है। मंजूरी के बाद क्षेत्र के लोगों ने सांसद के प्रयास की सराहना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण
    Next Article छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.