Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा, कहा- निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य हो पूरा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा, कहा- निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य हो पूरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा, कहा- निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य हो पूरा

    एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्य को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, भवन निर्माण एवं भवन निगम के कार्यपालक अभियंता समेत संवेदक बैठक में उपस्थित रहे।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने फेज वाइज किए जा रहे निर्माण कार्य के प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य तय समयसमीमा में ही पूर्ण हो इसे सुनिश्चित करेंगे । कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में वर्तमान में भवनों की स्थिति की जानकारी ली । निर्माण कार्य की समुचित निगरानी के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया गया जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा, सिविल सर्जन, एमडीएम कॉलेज एवं अस्पताल के सुपरिटेंडेंट व अन्य प्रतिनिधि, भवन निर्माण एवं भवन निगम के अभियंता तथा अन्य शामिल होंगे ।

     

     

    गौरतलब है कि एमजीएम कॉलेज परिसर में 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है वहीं एमजीएम अस्पताल परिसर में भी पुराने बिल्डिंग की जगह नए निर्माण कराये जा रहे। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों का भार एमजीएम पर रहता है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा । एक बड़ी आबादी को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिले इसके लिए जरूरी है कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR :नक्सलियों का भारत बन्द का असर पड़ा रेलवे पर
    Next Article अंसार खान और राजाराम पंडित पहुंचे आर्शीवाद भवन ओल्ड ऐज होम फुरिडा सेवी संस्था बाराद्वारी

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.