खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
आज दिनांक 5 दिसंबर 2022 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।
उपायुक्त द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए पैक्सों का चयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया साथ ही बताया गया की अभी तक 13 पैक्सों का चयन किया गया हैं।
उपायुक्त द्वारा कहा गया कि अगर और कोई पैक्स धान अधिप्राप्ति हेतु कार्य करना चाहते हैं तो आगे आए साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जो पैक्स इच्छुक हैं और मापदंड को पूर्ण करते हैं वैसे लाइव स्कोर धान अधिप्राप्ति हेतु टैग करें।
उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को नजदीकी पैक्स से टैग करने का निर्देश दिया। जिससे किसानों को धान विक्रय करने में समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की किसानों के अलावा किसी अन्य का धान खरीद किए जाने या किसी तरह का अनियमिता आने पर सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई सहित एफआइआर दर्ज करें।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर श्री जावेद अनवर इदरीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला कृषि पदाधिकारी श्री रंजीत मंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

