Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित,खेल और बौद्धिक गतिविधियों के साथ प्रेस क्लब के लिए भवन पर जोर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित,खेल और बौद्धिक गतिविधियों के साथ प्रेस क्लब के लिए भवन पर जोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2022Updated:December 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित,खेल और बौद्धिक गतिविधियों के साथ प्रेस क्लब के लिए भवन पर जोर

    वरीय उपाध्यक्ष देवानंद सिंह ने कहा कि एकता कायम रखते हुए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को एक लंबी लकीर खींचन है

    जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की वार्षिक आमसभा सोमवार को बिष्टुपुर क्यू रोड स्थित क्लब हाउस में संपन्न हुई. प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुतुल की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक का संचालन संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय ने किया. आयोजन में मंचस्थ सरंक्षक व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण सिंह, आनंद कुमार, अनुमंडलीय प्रभारी अरूण सिंह, वरीय उपाध्यक्ष देवानंद सिंह,

     

    रंगाधर नंदा, जयेश ठक्कर, अंतरा बोस और ईला पाल ने मार्गदर्शन दिया. आयोजन में सचिव विनय पूर्ति ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संदीप सवर्ण ने दिया. इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे पत्रकारों ने अपने विचार और सुझाव भी दिए. जिनमें सरताज, वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार लाल दास, शशिभूषण , सीएच राममूर्ति, लाल बहादुर शास्त्री, पंकज मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रूपेश दुबे, सुबीर सरकार, वीरेंद्र सिंह शामिल हैं.

    सभी ने एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्यों के लिए एकजुट पहल का आह्वान किया जिसमें पत्रकारों के लिए कार्यशाला, पत्रकारों को मिलने वाले लाभों का समुचित उपयोग, पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार, पत्रकार सुरक्षा आदि सुझाव शामिल है.

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण सिंह ने पत्रकार एकता को कायम रखते हुए छोटी-छोटी बातों को भूल प्रेस क्लब भवन के लिए सरकार पर दबाव बनाने पर जोर दिया.वरीय उपाध्यक्ष देवानंद सिंह ने कहा कि एकता कायम रखते हुए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को एक लंबी लकीर खींचना है उसके और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने कदम बढ़ा दिया है जबकि आनंद कुमार ने स्मारिका के प्रकाशन और परिवारिक मिलन समारोह के आयोजन की सलाह दी.

    26 दिसंबर को गोल्फ और फरवरी में क्रिकेट

    अपने संबोधन में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुतुल ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेल एवं बौद्धिक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य एवं पत्रकार सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी.उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को मीडियाकर्मियों के लिए गोल्फ प्रतियोगिता तथा फरवरी में गोपाल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.

     

    इसके अलावा बैडमिंटन एवं जनवरी में परिवारिक पिकनिक का आयोजन किया जाएगा. पिकनिक के लिए स्थान का चयन ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार करेंगे. आयोजन में शहर के अलावा जिला के सभी प्रखंडों से भी बड़ी तादाद में पत्रकार आयोजन में पहुंचे थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
    Next Article सरायकेला पश्चिम बंगाल के ड्रग पेडलर को आदित्यपुर पुलिस ने 352 पुड़िया ब्राउन शुगर और 40 हजार नगद के साथ दबोचा, भेजा जेल

    Related Posts

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.