Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग का लिया जायजा, बुजुर्ग मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह, बोले- लोकतंत्र की मजबूती में एक-एक मत महत्वपूर्ण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग का लिया जायजा, बुजुर्ग मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह, बोले- लोकतंत्र की मजबूती में एक-एक मत महत्वपूर्ण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग का लिया जायजा, बुजुर्ग मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह, बोले- लोकतंत्र की मजबूती में एक-एक मत महत्वपूर्ण

    बुजुर्ग मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गुलाब का फूल एवं वोटर कॉफी मग देकर किया सम्मानित

    सिर्फ तीन दिनों में होम वोटिंग के लिए अप्लाई करने वाले 95% मतदाता कर चुके मतदान

     

    लोकसभा निर्वाचन 2024 में वृद्ध मतदाता (85+) एवं दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग के माध्यम से मतदान कराये जाने का प्रावधान किया गया है । इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा 49- जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में होम वोटिंग का जायजा लिया गया ।

     

    उन्होने 85+ आयु वर्ग की मतदाता श्रीमती आभा रानी पांडा, सुभाष कॉलोनी, डिमना रोड और बेदामो देवी, बैंकुठनगर, रोड नंबर 3, मानगो के घर जाकर उनका उत्साहवर्धन किया, तथा लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपने मत का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने दोनों बुजुर्ग मतदाताओं को गुलाब का फूल एवम वोटर कॉफी मग देकर सम्मानित भी किया । साथ में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, होम वोटिंग के नोडल श्री मुझाईद अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव एवम होम वोटिंग की टीम मौजूद रही । मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वरिष्ठ मतदाताओं ने खुशी जाहिर की ।

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मौके पर बुजुर्ग मतदाताओं के परिवारजनों को भी आगामी 25 मई को अपने बूथ पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपील किया कि 25 मई को अपने साथ 25 अन्य लोगों को भी बूथ ले जाकर मतदान करायें । बता दें जिले के 226 मतदाताओं ने होम वोटिंग से मतदान के लिए अप्लाई किया था, 14-18 मई 2024 तक होम वोटिंग के माध्यम मतदान कराया जाना है, वहीं तीन दिनों में ही अबतक होम वोटिंग के 95 फीसदी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के मौदा गांव में अखंड हरी नाम संकीर्तन पर शामिल हुए डॉ संजय गिरी जी
    Next Article अब कोवैक्सिन से साइड इफेक्ट्स का दावा, स्टडी में ब्लड क्लॉटिंग, सांस में इंफेक्शन के मामले सामने आए

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता पर गंभीर प्रश्नचिह्न: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र, हिंसा से नहीं

    भारतीय लोकतंत्र: संवाद से सशक्त होगा, हिंसा से नहीं

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.