पहाड़ीबाबा मंदिर खरियासाई में खिचड़ी खीर महाभोग का वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। महाशिवरात्रि के अवसर पर पोटका प्रखंड गोदाम के समीप खरियासाई स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर में ग्रामीण नवयुवक समिति के द्वारा खिचड़ी एवं खीर भोग का वितरण किया गया। दो दिन महाशिवरात्रि होने के कारण रविवार एवं सोमवार को भी शिव भगवान का पूजा हुआ। सोमवार को प्रातः पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी खीर भोग का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि विगत 1982 से ही यहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण होते आ रहा है। आज भी इस प्रसाद वितरण कार्य को सफल बनाने में त्रिलोचन मुंडा, देवाशीष दे, लालटू मुंडा, पप्पू शर्मा, गौतम शर्मा, ब्रज किशोर मुंडा, पिंटू मुंडा, त्रिलोचन मुंडा, सारथी, अनीश आदि का सराहनीय योगदान रहा।

