उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निःशुल्क दांत चिकित्सा शिविर आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। टांगराईन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में नितारा फाउंडेशन जमशेदपुर (छोटा गोविन्दपुर) के द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डाॅ. दिलीप कुमार ने छात्र छात्राओं का दांत जांच किये | शिविर में उपस्थित सभी बच्चों को उपहार दिया। डाॅ दिलीप कुमार ने छात्रों को सुबह शाम दांत साफ करने और नमक मिलाकर गुनगुने पानी से प्रत्येक दिन मुंह कुला करने के लिए कहा। मौके पर अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला परिषद श्रीमती सविता सरदार भी उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है इसे साफ रखने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक सह समाजसेवी जयहरि सिंह मुण्डा, उज्वल मंडल, शिक्षक राजीव सिंह , नितारा फाऊंडेशन से अमित कुमार रमेश अग्निहोत्री, अवधेश लाल, किरण कुमारी स्कूल के शिक्षक एवं छात्र गण उपस्थित रहे |

