Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हफीजुल हसन अंसारी को बर्खास्त करें: कुलविंदर सिंह की मुख्यमंत्री से मांग
    Breaking News Headlines Uncategorized जमशेदपुर झारखंड

    हफीजुल हसन अंसारी को बर्खास्त करें: कुलविंदर सिंह की मुख्यमंत्री से मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हफीजुल हसन अंसारी को बर्खास्त करें: कुलविंदर सिंह की मुख्यमंत्री से मांग

     

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    जमशेदपुर

    कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वह अपने मंत्रिमंडल से मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को बाहर करें। कुलविंदर सिंह के अनुसार कोई संवैधानिक पद में रहकर संविधान की मूल भावना के खिलाफ कैसे बयानबाजी कर सकता है।

    मंत्री हफीजुल हसन का यह कहना की शरीयत संविधान से ऊपर है, उसे भारत का कोई भी नागरिक स्वीकार नहीं कर सकता है?
    मुख्यमंत्री जी किसी मुसलमान से पूछिए क्या वह माननीय मंत्री के बयान से इत्तेफाक रखता है, उसका जवाब भी ना में होगा।

    मंत्री ने अपने बयान से झारखंड और झारखंडियों को शर्मशार किया है।
    हफीजुल हसन अंसारी विधायक और मंत्री पद छोड़कर धार्मिक कार्य संपादित करें तब भी सच्चा मुसलमान उनके बयान को स्वीकार नहीं करेगा।
    शर्म आती है कि अब मंत्री जी उन धार्मिक बाबा से प्रेरित है जो देश को एक धर्म विशेष राष्ट्र बनाने की वकालत सार्वजनिक रूप से करते हैं?
    हफीजुल हसन मंत्री पद छोड़ें और वही काम करें, जिसे वह प्राथमिकता देते हैं।

    कुलविंदर सिंह के अनुसार हफीजुल हसन अंसारी जैसे लोग धर्मनिरपेक्ष दल की ताकत को कमजोर करते हैं, और वास्तव में देश में बहुसंख्यक वाद की भावना को मजबूत करने को तेल, घी, पेट्रोल, खाद दे रहे हैं।
    मंत्री पद पर काबिज ऐसे लोगों के उल्टे पुलटे बयान से ही समाज में तनाव, टकराव, नफरत का माहौल बनता है, सामाजिक सद्भाव और ताना-बाना को नुकसान पहुंचता है।

    हफीजुल हसन अंसारी को इतनी समझ होनी चाहिए कि प्रतिनिधि मूलक लोकतंत्र में वोटो के ध्रुवीकरण और गोलबंदी के लिए जो बयान राजनीतिक विशेष दल के नेता दे सकते हैं वह विधायक मंत्री बनने के बाद किसी भी मूल्य पर स्वीकार्य नहीं हो सकते। विधायक, सांसद, मंत्री में लोकतांत्रिक संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण और लोक लज्जा होनी चाहिए। जो इस समय हफीजुल हसन अंसारी में नहीं है? ऐसे तत्वों का सभ्य समाज में पोषण और संरक्षण नहीं होना चाहिए।

    हफीजुल हसन अंसारी को बर्खास्त करें: कुलविंदर सिंह की मुख्यमंत्री से मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविनय सिंह हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ
    Next Article छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती के अकेले रचनाकार डॉ पाटिल

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.