Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यास तूफ़ान और बाढ़ का प्रभाव झेल रहे बच्चों को किताब-कॉपियाँ मुहैया करायेंगे दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    यास तूफ़ान और बाढ़ का प्रभाव झेल रहे बच्चों को किताब-कॉपियाँ मुहैया करायेंगे दिनेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    यास तूफ़ान और बाढ़ का प्रभाव झेल रहे बच्चों को किताब-कॉपियाँ मुहैया करायेंगे दिनेश कुमार

    जमशेदपुर के बाढ़ग्रस्त और तूफ़ान से प्रभावित घरों के बच्चों की मदद को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। कई परिवारों का तूफ़ान की वजह से आशियाना उजड़ गया और घर जलमग्न होने की वजह से भारी नुक्सान झेलनी पड़ी है। उफनाई नदी के कारण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र मानगो, कदमा, सोनारी, बारीडीह, बागुनहतु, बागबेड़ा सरीख़े बस्तियों के कुछ परिवारों को भारी तबाही झेलनी पड़ी है। घर के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अलावे स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के किताब-कॉपियाँ तक भींगकर बर्बाद हो गये। ऐसे प्रभावित बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित भाजपा नेता दिनेश कुमार ने स्वतः संज्ञान लेकर मदद के लिए कार्ययोजना तैयार किया है। ऐसे प्रभावित परिवार यदि उचित कारणों के साथ उनतक मदद के लिए निवेदन करेंगे तो भौतिक सत्यापन के पश्चात बच्चों के पाठ्यपुस्तक और कॉपियाँ मुहैया कराई जायेगी। यह सुविधा केवल हाल ही में यास तूफ़ान और बाढ़ से प्रभावित परिवार के बच्चों के लिए ही लागू रहेगी। इस बाबत व्हाट्सएप नंबर 9431117383 अथवा 7979043747 पर निवेदन भेजी जा सकती है। भौतिक सत्यापन के बाद संबंधित मदद सुनिश्चित कराई जायेगी। भाजपा नेता दिनेश कुमार की चिंता है कि परिस्थिति की मार का असर बच्चों की पढ़ाई पर नहीं होनी चाहिए। प्राकृतिक आपदाओं के आगे इंसान बेबस है। यास तूफ़ान अत्यंत प्रलंकारी रही, इससे काफ़ी नुक्सान हुआ है।ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को प्रभावित परिवारों की मदद की दिशा में पहल करनी चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरीब तीन लाख लोगों को हेल्पलाइन नंबर से दी गई कोरोना संबंधित जानकारी
    Next Article जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह का प्रयास लाया रंग

    Related Posts

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    June 24, 2026

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.