Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करीब तीन लाख लोगों को हेल्पलाइन नंबर से दी गई कोरोना संबंधित जानकारी
    Breaking News झारखंड

    करीब तीन लाख लोगों को हेल्पलाइन नंबर से दी गई कोरोना संबंधित जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★ कोरोना महामारी में लाइफलाइन बना हेल्पलाइन नंबर

    ======================
    *★104 हेल्पलाइन से 14 हजार से अधिक लोगों को मिली ससमय मदद
    *★करीब तीन लाख लोगों को हेल्पलाइन नंबर से दी गई कोरोना संबंधित जानकारी*
    ======================
    *रांची*
    कोरोना महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर शुरू की गई हेल्पलाइन ने लोगों के लिए लाइफलाइन की तरह काम किया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 104 के अलावा अन्य हेल्पलाइन सेवाएं मरीजों एवं उनके परिजनों तक चिकित्सा से जुड़ी जानकारियों को पहुंचाने में सहायक बनी। बड़ी संख्या में मरीजों ने इन नंबरों पर फोन कर सहायता मांगी और इन्हें सरकार की ओर से सकारात्मक सहयोग भी प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को भी हेल्पलाइन नम्बरों से काफी मदद मिली है।

    *लोगों तक पहुंची जरूरी सूचना*

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मिले आंकड़ों (25 मई तक) से पता चलता है कि राज्य में 10 हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में और 1151 से अधिक मरीज अस्पताल में थे। सरकार द्वारा जारी सभी हेल्पलाइन नम्बरों के पास कोरोना से संबंधित पूछताछ करनेवाले 1, 06, 408 लोगों की सूची उपलब्ध थी। इन लोगों तक चिकित्सा से संबंधित जरूरी सूचनाएं पहुंचाई गईं। सरकार की ओर से कई एजेंसियां मरीजों को फोन पर सूचनाएं पहुंचा रही थीं। उनमें 104 नंबर हेल्पलाइन से 14,493 तो, अन्य हेल्पलाइन नम्बरों से लोगों को सूचना देने के लिए किए गए कुल कॉल की संख्या 2, 86, 726 से अधिक रही।

    *जरूरतमंदों ने भी मांगी जानकारी*

    इसके अलावा मरीजों की ओर से बड़ी संख्या में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर जानकारी मांगी गई। उन्हें फोन पर जरूरी सूचनाएं और सहायता उपलब्ध कराई गईं। सुरक्षा पोर्टल में कोरोना से संबंधित जानकारियों के लिए 45, 802 से अधिक एंट्री दर्ज हुई। सरकार के द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले 1, 77, 665 से अधिक लोगों तक मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लक्ष्य के विरुद्ध 91,442 होम आइसोलेशन किट का वितरण लोगों के बीच किया जा चुका है।

    *वीडियो कॉल से भी परामर्श*

    राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध सेवाओं के तहत लोगों को वीडियो कॉल करने की भी सुविधा दी गई। रांची मुख्यालय में 6646 से अधिक मरीजों ने वीडियो कॉल से जरूरी चिकित्सकीय जानकारी हासिल की। वहीं जिला स्तर पर भी 19, 032 से अधिक लोगों ने वीडियो कॉल कर जरूरी जानकारी प्राप्त की। इसके लिए 35 चिकित्सकों ने वीडियो कॉल से लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया। लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एसएमएस का भी सहारा लिया गया। 57, 575 से अधिक एसएमएस लोगों के मोबाइल पर भेजे गए। साथ ही 3,14, 943 इंटरएक्टिव वायस रिसपांस (आईवीआर) का उपयोग कर लोगों को जानकारी दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसप्ताह में 2-2 दिन सभी दुकानों को खुलने दें : रघुवर दास
    Next Article यास तूफ़ान और बाढ़ का प्रभाव झेल रहे बच्चों को किताब-कॉपियाँ मुहैया करायेंगे दिनेश कुमार

    Related Posts

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित ठगी मामले में सचिदानंद प्रसाद और सुरेश प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका दूसरी बार खारिज जमशेदपुर, 24 जून 2026। लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े चर्चित मामले में आरोपियों को एक बार फिर न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। माननीय द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर ने ए.बी.पी. संख्या 728/26 में आरोपी सचिदानंद प्रसाद एवं सुरेश प्रसाद द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह मामला एनएच डिमना पारडीह रोड, मानगो , जमशेदपुर स्थित एलीट हॉस्पिटल, अब स्पंद हॉस्पिटल के पूर्व के निदेशकों द्वारा शहर के प्रसिद्ध हृदय विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार गुप्ता के साथ लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 406 एवं 120 बी के तहत आरोप तय करते हुए उलीडीह थाना द्वारा कोर्ट में चर्जशीट दाखिल किया गया हैं। मामले की सुनवाई 22 जून 2026 को पूरी हुई थी, जिसके बाद न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इसके पश्चात 24 जून 2026 को माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों की दूसरी बार दायर अग्रिम जमानत याचिका को अस्वीकार करते हुए खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता श्वेता सिन्हा ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा, जबकि आरोपियों की ओर से अधिवक्ता के.एम. सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के इस आदेश को मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रगति माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिला है कि प्रस्तुत तथ्यों, आरोपों की गंभीरता एवं मामले की प्रकृति को देखते हुए न्यायालय ने आरोपियों को इस स्तर पर राहत देना उचित नहीं समझा। प्रकरण की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर भी इस आदेश का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है।

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.