Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया सीएचसी में शुरू हुआ डायलिसिस सेंटर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गम्हरिया सीएचसी में शुरू हुआ डायलिसिस सेंटर

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया सीएचसी में शुरू हुआ डायलिसिस सेंटर

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में मंगलवार से डायलिसिस सेंटर की शुरुआत हुई। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। हंस फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गए इस सेंटर से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।

     

    उपायुक्त ने कहा कि सरायकेला सदर अस्पताल में पहले से यह सुविधा उपलब्ध है। गम्हरिया में सेंटर शुरू होने से मरीजों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि राजनगर, तिरुलडीह समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी डायलिसिस सुविधा शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है।

     

    उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने सीएचसी के महिला-पुरुष वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, दवा भंडार और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटी चारदीवारी की शीघ्र मरम्मत, नियमित साफ-सफाई, मरीजों व परिजनों के लिए सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

     

    उन्होंने कहा कि डायलिसिस और क्रिटिकल केयर को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। सीएचसी में जल्द माइनर ऑपरेशन थिएटर शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा मिल सके। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह समेत चिकित्सक, कर्मी और हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारिश ने छीनी छत, भरोसा देने लेडोकोचा पहुंचे विधायक
    Next Article चांडिल पुराना पड़ाव बंद होने से करीब 20 परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित

    Related Posts

    मतदाता सूची को लेकर झामुमो ने जताई आपत्ति, डीसी को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र

    September 29, 2026

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    September 29, 2026

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मतदाता सूची को लेकर झामुमो ने जताई आपत्ति, डीसी को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    गम्हरिया में बिजली उपभोक्ताओं को अधिकारों की जानकारी

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    जादूगोड़ा में खुले गड्ढे बने पूजा में हादसे का खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.