Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त ने ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त ने ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उप विकास आयुक्त ने ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

     आयुष्मान योजना का लाभ लेने से वंचित सभी सुयोग्य लोगों का बनेगा आयुष्मान कार्ड… श्री मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में 21 जुलाई से 04 अगस्त कर आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा । पखवाड़ा के व्यापक प्रचार प्रसार तथा जन जन तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

     

     

    मौके पर निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एमजीएम उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, एसीएमओ डॉ आलोक रंजन महतो, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा तथा अन्य मौजूद रहे । जागरूकता रथ ग्राम पंचायतों में जाकर आमजनों को इस अभियान की जानकारी देगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं लेकिन अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका ।

     

     

     

    उन्होने बताया कि कि पखवाड़ा के दौरान लाभुकों को सूचित करते हुए सहिया/ स्वयं सहायता समूह के सदस्य, पीडीएस डीलर, सीएचओ, आयुष्मान मित्र, सीएससी(प्रज्ञा केन्द्र) एवं अन्य FLW’s के माध्यम से घर-घर जाकर एवं पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा । गुलाबी, पीला और हरा राशन कार्डधारी के लाभुक e-KYC के माध्यम से बिल्कुल नि:शुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं । इस योजना से आच्छादित परिवार एक साल में 5 लाख रूपए तक का बिल्कुल मुफ्त में उपचार सभी निबंधित अस्पतालों में करा सकते हैं । आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ में लाना होगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मणिपुर में जारी हिंसा की रोकथाम को लेकर कदम उठाने हेतु लिखा पत्र
    Next Article ग्रामीण इलाकों में सड़क की स्थिति बदहाल सड़क पर धान रोपनी कर किया विरोध दर्ज

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.